फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police arrested liquor smuggler in Agra liquor recovered worth one lakh fifty thousand

UP: तस्करी का यह तरीका देख पुलिस भी रह गई हैरान, कार की हेडलाइट, बोनट, मिरर से लेकर हर पार्ट में भरी शराब

Thu, 01 Jun 2023 07:56 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 01 Jun 2023 07:56 AM IST
सार

आगरा में तस्करी का यह तरीका देख पुलिस भी हैरान रह गई। आरोपी ने कार की हेडलाइट, बोनट, मिरर से लेकर हर पार्ट में शराब छिपा रखी थी।

विज्ञापन
Police arrested liquor smuggler in Agra liquor recovered worth one lakh fifty thousand
UP: तस्करी का यह तरीका देख पुलिस भी रह गई हैरान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुष्पा फिल्म में चंदन की लकड़ी की तस्करी का जो तरीका दिखाया गया था, वह उत्तर प्रदेश के आगरा में शराब तस्कर भी अपना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बरहन थाना क्षेत्र से सामने आया है। आरोपी ने तस्करी का जो तरीका अपनाया उसमें तो फिल्म ‘पुष्पा’ भी फेल नजर आती है।

विज्ञापन


बरहन थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक कार को जांच के लिए रोका। जांच में पाया कि कार के सीट के नीचे से लेकर गेट और अन्य स्थानों पर भी जगह बनाकर शराब छिपाई गई थी। सीट ही नहीं, दरवाजे, हेड लाइट, बोनट, मिरर बॉक्स कोई भी जगह नहीं छोड़ी। तलाशी में जब तस्कर के बताने पर कार की बॉडी से एक-एक करके 1148 बोतलें (पौव्वा) निकलीं तो पुलिस की आंखें खुली रह गईं। 

विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया वह शराब तस्करी करता है 

थानाध्यक्ष राजीव कुमार और स्वाट टीम प्रभारी अजय कुमार की टीम ने मंगलवार रात को गांव नया बांस मोड़ पर चेकिंग में एक कार को रोका। कार चालक ने अपना नाम आस मोहम्मद बताया। वह मूलरूप फतेहाबाद का निवासी है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शराब की तस्करी करता है। मगर, कार में कहीं शराब की बोतल नजर नहीं आ रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार के पर हिस्से में छिपाई शराब की बोतलें 

आस मोहम्मद से पूछताछ के बाद उसी के कहने पर पुलिस ने कार की तलाशी फिर शुरू की। सीट से गद्दी को हटाया, शराब की बोतलें मिलीं। दरवाजों पर लगे कवर हटाए, बॉडी में बोतलें फंसी थीं। हेड लाइट, मिरर बॉक्स और बोनट को खोला तो वहां भी बोतलें रखी थीं। पुलिस भी चौंक गई। तस्करी के इस अंदाज पर पुलिस ने पूरा वीडियो बनाया।

हरियाणा से लाया राजस्थान की शराब

थानाध्यक्ष ने बताया कि आस मोहम्मद ने 18 जनवरी को बरहन में एक दुकान से शराब की बोतल चोरी की थी। पुलिस को उसकी तलाश थी। इस बार वह हरियाणा से कपिल नामक युवक की मदद से शराब लाया था। कपिल पुलिस के पकड़ने से पहले भाग निकला। शराब बिहार लेकर जा रहे थे। 

पुलिस द्वारा गाड़ी से बरामद शराब राजस्थान मार्का है। यह नकली भी हो सकती है। इसकी जांच की जा रही है। कार से शराब की 1148 बोतलें मिलीं। कीमत करीब 1.50 लाख रुपये है। बिहार में दोगुनी कीमत पर शराब बिक जाती है। कार पर फर्जी नंबर प्लेट भी लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed