{"_id":"5d05d2ba8ebc3e65aa3a0e8f","slug":"police-arrested-husband-cause-of-planning-wife-friend-murder","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सक ने पांच लाख रुपये में दी पत्नी के दोस्त की 'सुपारी', कारण जानकर चौंक गई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सक ने पांच लाख रुपये में दी पत्नी के दोस्त की 'सुपारी', कारण जानकर चौंक गई पुलिस
Sun, 16 Jun 2019 10:55 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 16 Jun 2019 10:55 AM IST
विज्ञापन
हत्या की सुपारी देने वाले चिकित्सक और अन्य आरोपियों को पकड़ने के बाद जानकारी देती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के प्रमुख हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. हरीश चंद्र के बेटे डॉक्टर अनुभव अग्रवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोप है कि डा. अनुभव ने अपनी चिकित्सक पत्नी के जिम ट्रेनर की हत्या की साजिश रची थी।
इसके लिए शूटर को पांच लाख रुपये की सुपारी दी। पुलिस को इसकी भनक लग गई। पुलिस ने घटना से पहले शॉर्प शूटर, डॉक्टर सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
बाग फरजाना, सिविल लाइंस निवासी डा. हरीश चंद्र का चंद्रा हॉस्पिटल है। वह एसएन मेडिकल कालेज के हड्डी रोग विभाग के विभागाध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनके बेटे डा. अनुभव अग्रवाल किरावली सीएचसी में तैनात हैं।

अनुभव की पत्नी भी फिजीशियन हैं। वह डेढ़ साल से खंदारी स्थित एक जिम में फिटनेस के लिए जा रही थीं। सिंकदरा पुलिस के मुताबिक, डा. अनुभव की पत्नी की दोस्ती जिम ट्रेनर पुष्पांजलि हाइट्स निवासी तरुण गुप्ता से हो गई। यह डा. अनुभव अग्रवाल को पसंद नहीं था। इससे पति-पत्नी के बीच तनाव हो गया।
डाक्टर ने जिम ट्रेनर को दोस्ती खत्म करने के लिए कहा। मगर, उनकी पत्नी और जिम ट्रेनर के बीच बातचीत बंद नहीं हुई। इस पर डाक्टर ने तरुण गुप्ता की हत्या की साजिश रची। छह महीने से साजिश रच रहे थे। कुछ दिन पहले पुलिस को साजिश की भनक लग गई।
एसएसपी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि थाना सिकंदरा पुलिस ने शूटर सतवीर (निवासी निर्भया गढ़ी, थाना पचोखरा, फिरोजाबाद), रजत उर्फ रमाकांत (निवासी न्यू सुरक्षा विहार, ग्वालियर रोड), दीपक (निवासी नई आवादी, सोहल्ला सदर) और डा. अनुभव अग्रवाल बाग फरजाना, सिविल लाइंस, थाना हरीपर्वत को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी विकास (निवासी धनौली, थाना टूंडला, फिरोजाबाद) अभी फरार है। आरोपियों से एक रिवाल्वर, एक बाइक बरामद की है। वहीं जिस कैफे में बातचीत की गई, उसके सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी पुलिस को मिल गए हैं, जिसमें डा. अनुभव सतवीर से बात करते हुए नजर आ रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक, शूटर सतवीर का दोस्त विकास खंदारी स्थित पैथालॉजी के कर्मचारी रजत उर्फ रमाकांत निवासी न्यू सुरक्षा विहार, ग्वालियर रोड के पास जाता था। एक दिन रजत ने दोनों से बड़ा काम देने की बात कही।
नौ जून को रजत ने दोनों की मुलाकात डा. अनुभव और उनके चालक दीपक से कराई। डा. अनुभव ने जिम ट्रेनर की हत्या कराने की बात कही। उन्होंने ही जिम ट्रेनर का घर दिखाया। संजय पैलेस में एक कैफे में बैठकर बात की। हत्या पांच लाख रुपये में करना तय हुआ। दो लाख रुपये एडवांस भी दे दिए।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी चिकित्सक डा. अनुभव ने बताया कि उनकी शादी को पांच साल से अधिक समय हो चुका है। उनकी एक बेटी भी है। जिम ट्रेनर तरुण गुप्ता से बात करने के लिए कई बार मना किया।
उन्होंने पहले जिम ट्रेनर को समझाया। उसके घरवालों से भी बात की। 15 दिन बाद जिम ट्रेनर फिर से बात करने लगा। अपनी ससुराल में भी बताया। इससे परेशान होकर ही जिम ट्रेनर को रास्ते से हटाने की साजिश रची।