{"_id":"63b82afef45550117401ecb7","slug":"police-arrested-four-miscreants-of-jp-gang-including-kingpin-during-encounter-in-kasganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj: मुठभेड़ में जेपी गैंग का सरगना सहित चार बदमाश गिरफ्तार, डकैती करने की बना रहे थे योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj: मुठभेड़ में जेपी गैंग का सरगना सहित चार बदमाश गिरफ्तार, डकैती करने की बना रहे थे योजना
Fri, 06 Jan 2023 07:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Fri, 06 Jan 2023 07:37 PM IST
सार
कासगंज में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। हालांकि इनका एक साथी मौके का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
चार बदमाश गिरफ्तार
- फोटो : Social Media
विस्तार
कासगंज में पुलिस ने मुठभेड़ में जेपी गैंग के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाश एक गांव में डकैती करने की योजना बना रहे थे। पुलिस व एसओजी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बदमाशों को दबोच लिया। इनके कब्जे से लूट की 1,28,500 रुपये की नकदी, चांदी के आभूषण, तीन तमंचा, एक लाइसेंसी बंदूक एवं कारतूस बरामद हुए हैं। पूछताछ में कई चोरी और लूट की घटनाओं का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि पटियाली पुलिस एवं एसओजी टीम ने गुरुवार की रात गश्त पर थी। इसी समय पटियाली-गंजडुंडवारा रोड पर भरगैन के पूर्व चेयरमैन की कोठी के पीछे बदमाशों के होने की सूचना मिली। कार्रवाई करते हुए टीम ने मुठभेड़ के दौरान चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार बदमाशों में जयप्रकाश उर्फ जेपी-निवासी नई बस्ती, रेलवे रोड सहावर, चरण सिंह-निवासी जहांगीरपुर सहावर, सतीश-निवासी नगला मोहन एवं रहीश-निवासी गनेशपुर गंजडुंडवारा शामिल हैं। इस समय एक बदमाश अनिल-निवासी जहांगीरपुर सहावर भागने में कामयाब रहा। बताया कि लगातार गिरोह के द्वारा चोरी और लूट की वारदात को अंजाम दिया जा रहा था। पुलिस की टीम में गिरोह का सुराग लगाने में जुटी थी। पकड़े गए बदमाश एक गांव में डकैती की योजना बना रहे थे।
विज्ञापन
इन घटनाओं का हुआ खुलासा
- गंजडुंडवारा के गांव अहलेपुर से लाइसेंसी बंदूक चोरी, बंदूक बरामद
- 17 नवंबर को सिढ़पुरा थाने के नाथुपुर गांव में 20 हजार रुपये और जेवरात चोरी
- 18 नवंबर को सिढ़पुरा के भुजपुरा में चोरी
- 9 दिसंबर को थाना सुन्नगढ़ी के गांव बस्तर में दो मकानों के ताले तोड़कर चोरी
- 29 दिसंबर को थाना सिकंदरपुर वैश्य के गांव बहोरा में चोरी
25 हजार रुपये का पुलिस टीम को दिया इनाम
एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने एसओजी टीम के प्रभारी अनूप कुमार भारतीय, पटियाली के थाना प्रभारी राजकुमार सिंह, उपनिरीक्षक सत्यपाल भाटी, उपनिरीक्षक जगमोहन शुक्ला व टीम में शामिल में पुलिसकर्मियों को 25 हजार रुपये इनाम की घोषणा की है।