फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police arrested four accused including woman in double murder case in Agra

UP News: दोहरे हत्याकांड में महिला सहित चार आरोपी गिरफ्तार, जमीन विवाद में दो भाइयों की हुई थी हत्या

Sun, 13 Oct 2024 09:09 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 13 Oct 2024 09:09 PM IST
सार

ताजनगरी में दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने महिला सहित चार आरोपी गिरफ्तार किए हैं। जमीन विवाद में दो भाइयों की हत्या हुई थी। 

विज्ञापन
Police arrested four accused including woman in double murder case in Agra
दोहरे हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के ग्राम पुरालोधी में दो भाइयों की हत्या के मामले में फरार महिला सहित चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इन आरोपियों को जेल भेज दिया है। पुलिस को आरोपियों के पास से घटना मे प्रयुक्त फावड़ा, दरांती और कुल्हाड़ी भी मिल गई है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि पुरालोधी के दोहरे हत्याकांड के आरोपियों के खंदौली यमुना एक्सप्रेसवे इंटरचेंज के पास मौजूद होने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर चार आरोपियों को पकड़ा। इनकी निशानदेही पर कुल्हाड़ी, दरांती और फावड़े को नादउ के समीप झाड़ियों से बरामद किया गया। पकड़े गए आरोपियों में बेताल सिंह, सत्यप्रकाश उर्फ छोटा, सतेंद्र और बेताल की पत्नी शामिल हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि आठ दिन पहले खेत से ट्रैक्टर निकालने और जमीन की रंजिश में पुरालोधी गांव में बेताल सिंह आदि ने मिलकर दो भाइयों रघुवीर और सत्यप्रकाश की फावड़े से हमला कर हत्या कर दी थी। मामले में मृतक रघुवीर सिंह के भाई अनिल कुमार ने इन आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के बाद से आरोपी फरार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed