{"_id":"62f74044f8f07405b25eae9e","slug":"police-arrested-five-people-for-gambling-on-terrace-of-restaurant-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: रेस्टोरेंट की छत पर जुआरियों ने सजाई थी महफिल, हिस्ट्रीशीटर सहित पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: रेस्टोरेंट की छत पर जुआरियों ने सजाई थी महफिल, हिस्ट्रीशीटर सहित पांच गिरफ्तार
Sat, 13 Aug 2022 11:40 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 13 Aug 2022 11:40 AM IST
सार
पुलिस ने रेस्टोरेंट पर छापा मारकर हिस्ट्रीशीटर सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से 67 हजार रुपये और कार भी जब्त की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के सदर बाजार स्थित मुस्कान रेस्टोरेंट की छत पर शुक्रवार की रात जुआरियों ने महफिल सजाई थी। पुलिस ने सूचना पर छापा मारा। इसके बाद पांच जुआरियों को पकड़ लिया गया। आरोपियों में एक हिस्ट्रीशीटर भी शामिल है। पुलिस ने 67 हजार रुपये और एक कार भी जब्त की है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
सीओ सदर अर्चना सिंह के मुताबिक, शुक्रवार को थाना सदर बाजार पुलिस को सूचना मिली कि सदर बाजार स्थित मुस्कान रेस्टोरेंट की छत पर जुआ खेला जा रहा है। इस पर थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार दहिया पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। पुलिस ने पांच जुआरियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
आरोपियों में रेस्टोरेंट संचालक सदर बाजार निवासी राशिद, इरफान, अवधपुरी निवासी शैलेंद्र, नौलक्खा निवासी हिस्ट्रीशीटर ललित मोहन और शाहगंज निवासी छोटे शामिल हैं। मौके से 67 हजार रुपये और पांच मोबाइल बरामद किए गए। एक टाटा टियागो गाड़ी भी जब्त की गई। आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। ललित मोहन के खिलाफ थाना सदर से गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई भी हो चुकी है।
विज्ञापन