{"_id":"635cf5595ff68b4fec64e41b","slug":"police-arrested-five-accused-for-making-fake-currency-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: प्रिंटर की मदद से बनाते थे 500 के नकली नोट, गैंग के सरगना सहित पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: प्रिंटर की मदद से बनाते थे 500 के नकली नोट, गैंग के सरगना सहित पांच गिरफ्तार
Sat, 29 Oct 2022 03:15 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 29 Oct 2022 03:15 PM IST
सार
पुलिस ने नकली नोट बनाने वाले गैंग को पकड़ा है। यह गैंग कागज और कलर प्रिंटर की मदद से नकली नोट बना रहा था। आरोपी से आठ हजार के नकली नोट मिले हैं।
विज्ञापन
नकली नोट बनाने के आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में पुलिस ने नकली नोट बनाने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने शनिवार को गैंग के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक पूर्व में भी जेल जा चुका है। ये आरोपी सदर क्षेत्र के राजपुर चुंगी स्थित एक जिम के पास नकली नोट बनाते थे। इसके बाद नकली नोटों को शराब के ठेके व अन्य दुकानों पर चला देते थे।
विज्ञापन
सीओ सदर अर्चना सिंह ने बताया कि गैंग का सरगना अवधेश सविता है। उसे वर्ष 2019 में एसटीएफ ने पकड़ा था। तब भी नकली नोट बनाता था। वह शमशाबाद का रहने वाला है। उसके चार साथी भी पकड़े गए हैं। इनमें एक आरोपी के साथ सरगना कागज और फोटो स्टेट की मदद से नोट बनाता था।
विज्ञापन
जेल से छूटने के बाद अवधेश ने अपने एक साथी की मदद से गैंग बना लिया था। पकड़े गए अन्य तीन लोग नोटों को चलाने का काम करते थे। शातिर 500 के नोट की कलर फोटो कॉपी करने के बाद उस पर वाटर मार्क लगाते थे, जिससे नोट असली जैसा दिखता था। एजेंट बाजार में नोट को आधी कीमत पर बेचते देते थे।
विज्ञापन
इसके अलावा शराब के ठेके और अन्य दुकानों पर नोटों को चलाया जाता था। इससे यह पकड़ में नहीं आते थे। आरोपियों के पास से आठ हजार के नकली नोट बरामद किए गए हैं।