फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police arrested dacoit Girdhari who was absconding for 24 years in Agra

Agra: बुढ़ापे में पकड़ा गया 24 साल से फरार डकैत गिरधारी, पांच हत्याएं और सात डकैती के मामलों में था वांछित

Mon, 20 Jun 2022 08:22 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 20 Jun 2022 08:22 PM IST
सार

24 साल से फरार चल रहे डकैत गिरधारी को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उस पर राजस्थान और मध्य प्रदेश में लूट और हत्या के करीब 12 मामले दर्ज हैं। 

विज्ञापन
Police arrested dacoit Girdhari who was absconding for 24 years in Agra
पुलिस की गिरफ्त में डकैत गिरधारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जिले के बीहड़ में बसे बासौनी के जेबरा गांव के रहने वाले डकैत गिरधारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरधारी पर 24 साल पहले राजस्थान और मध्य प्रदेश में पांच हत्याएं और सात डकैती की वारदात करने का आरोप है, तब से वह फरार चल रहा था। उसने अपराध जवानी की उम्र में किए थे, गिरफ्तारी बुढ़ापे में हुई है। आरोपी की उम्र में अब 65 साल है।  

विज्ञापन


गिरधारी पर दोनों राज्यों की पुलिस ने चार-चार हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। 22 दिन से भरतपुर की डीएसटी (डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम) ने बासौनी क्षेत्र के चंबल के बीहड़ में गिरधारी की घेराबंदी कर रखी थी। लेकिन गिरधारी गच्चा देकर फिरोजाबाद के यमुना के बीहड़ में जा छिपा था। रविवार को डीएसटी टीम ने गिरधारी को गिरफ्तार कर लिया। वह बीहड़ में छड़ी के सहारे चलता मिला था। 

विज्ञापन

गिरधारी पर लूट और हत्या के 12 मामले दर्ज 

एसपी भरतपुर श्याम सिंह के मुताबिक 1998 में गिरधारी ने भरतपुर के बैर में रविंद्र सोनी के घर पर धावा बोलकर डकैती की वारदात की थी। इसके बाद बीहड़ में चला गया था। वर्ष 2000 में बैर में ही वल्लभ के घर में डकैती डाली थी। दोनों प्रदेशों में गिरधारी के खिलाफ लूट और हत्या के कुल 12 मामले दर्ज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

24 साल में कई बार दबिश, एमपी में भागता रहा

राजस्थान पुलिस ने 24 साल में जेबरा में गिरधारी की तलाश में कई बार दबिश दी, लेकिन हर बार चंबल नदी पार कर वह मध्य प्रदेश की सीमा में घुसकर पुलिस को चकमा देता रहा। इस बार डीएसटी ने मध्य प्रदेश और बासौनी के छोर से घेराबंदी की तो उसने फिरोजाबाद के यमुना के बीहड़ की राह पकड़ ली। सर्विलांस की मदद से गिरधारी की लोकेशन को ट्रेस करते हुए पुलिस फिरोजाबाद तक जा पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed