फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police arrested cold storage operator accused of fraud lakhs by selling farmers potatoes in Agra

Agra: किसान का आलू बेचकर लाखों डकारने वाला आरोपी कोल्ड स्टोरेज संचालक धरा गया, दर्ज हैं एक दर्जन आपराधिक मामले

Wed, 13 Dec 2023 05:18 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 13 Dec 2023 05:18 PM IST
सार

आगरा में किसान का आलू बेचकर लाखों डकारने वाले आरोपी कोल्ड स्टोरेज संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

विज्ञापन
Police arrested cold storage operator accused of fraud lakhs by selling farmers potatoes in Agra
आरोपी कोल्ड स्टोरेज संचालक लाखन सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी आगरा में शमसाबाद थाना क्षेत्र के चितौरा गांव स्थित कोल्ड स्टोरेज में किसान द्वारा रखे गए आलू के पैकेटों को संचालक तथा उसके गुर्गों ने बेचकर लाखों रुपए डकार गए। किसान की शिकायत पर दो साल पूर्व पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। बुधवार को पुलिस ने आरोपी संचालक और वर्तमान में प्रधान पति लाखन सिंह को गिरफ्तार किया है। लाखन सिंह पिछले काफी समय से आलू गबन और हेरा फेरी के मुकदमे में फरार चल रहा था। इसके खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी हुए थे।
विज्ञापन

ये था मामला

दरअसल वर्ष 2021 में थाना शमसाबाद क्षेत्र के बांगुरी गांव के किसान रवि परिहार और मेघ सिंह ने गांव चितौरा स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में अपने लाखों रुपए के आलू रखे हुए थे। जिन्हें कोल्ड स्टोरेज संचालक लाखन सिंह और उनके कुछ गुर्गों द्वारा बेच दिया गया। बेचने के बाद किसान को बेचे गए आलुओं की रकम नहीं दी गई। किसान के मुताबिक तकरीबन 90 लाख रुपए के आलुओं को बेचकर कोल्ड स्टोरेज संचालक और प्रधान पति डकार गया।
विज्ञापन

दर्ज हैं कई आपराधिक मामले  

पकड़े गए अभियुक्त प्रधान पति लाखन सिंह पर तकरीबन एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पिछले समय में जिलाधिकारी द्वारा छह माह के लिए इसे जिला बदर भी किया जा चुका है। मामले में थाना अध्यक्ष अनिल शर्मा ने बताया कि धोखाधड़ी के मामले में वांछित चल रहे लाखन सिंह को गांव के बाहर से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। मामले में अन्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed