{"_id":"6290a24acd095302836cccc6","slug":"police-arrested-accused-of-pocso-act-absconding-for-two-years-mainpuri-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: दो साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्म का आरोपी, 10 हजार रुपये का इनाम किया गया था घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: दो साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्म का आरोपी, 10 हजार रुपये का इनाम किया गया था घोषित
Fri, 27 May 2022 03:34 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 27 May 2022 03:34 PM IST
सार
किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने का आरोपी दो साल से फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी पुलिस के शुक्रवार रात बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दो साल से फरार चल रहे पॉक्सो एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि पॉक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म के मामले में वह फरार चल रहा था। पकड़े गए आरोपी पर वर्ष 2020 में मुकदमा दर्ज हुआ था, उसकी गिरफ्तारी पर एसपी ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
कोतवाली क्षेत्र के गांव लहरा महुअन के रहने वाले राहुल कुमार के विरुद्ध वर्ष 2020 में एक किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म का मामला पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज कराया गया था। उक्त मामले में वह लगातार वांछित चल रहा था। एसपी अशोक कुमार राय की ओर से उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।
इंस्पेक्टर कोतवाली विक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को एक सूचना मिली कि 10 हजार का इनामी राहुल कुरावली रोड के पास मौजूद है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया।