फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police arrested accused of molesting girl by entering her house In Agra

Agra: आधी रात घर में घुसकर किशोरी के साथ गुलफान करने लगा गलत हरकतें, विरोध पर बोला-जान से मार देंगे; गिरफ्तार

Tue, 21 Nov 2023 05:48 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 21 Nov 2023 05:48 PM IST
सार

आगरा में आरोपी गुलफान आधी रात घर में घुसकर किशोरी के साथ गलत हरकतें करने लगा। विरोध करने पर बोला जान से मार देंगे। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
police arrested accused of molesting girl by entering her house In Agra
शमशाबाद थाना, आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी आगरा में आरोपी ने घर में घुसकर नाबालिग से छेड़छाड़ किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर आरोपी कूदकर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता व परिजन से बात करके घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


शमसाबाद थाना क्षेत्र निवासी दलित युवती ने थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायती पत्र दिया। बताया कि उसके माता-पिता व भाई की मौत हो चुकी है। बीती आधी रात करीब 12:30 बजे वह अपनी नाबालिग बहन के साथ सो रही थी। इसी समय दरवाजे पर खटखटाने की आवाज आई। मैंने दरवाजा खोला तो पड़ोसी गुलफान खड़ा था। वह जबरदस्ती घर में घुस आया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: ज्वेलर्स के तीन साल के बेटे को गन पॉइंट पर लेकर दिनदहाड़े लाखों की लूट, भीड़ पर झोंकी फायरिंग; फैली दहशत
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मेरे साथ गलत हरकतें करने लगा। शोर मचाया तो मेरी छोटी बहन जाग गई। पड़ोस के लोग भी जाग गए। लोगों को जानकारी होता देख किसी को बताने पर आरोपी गुलफान जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया। एसीपी आनंद पांडे ने बताया कि पुलिस ने युवती की शिकायत एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धारओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी गुलफान को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed