{"_id":"68257fd26c4ca3e8f30dce7a","slug":"police-arrested-accused-of-attacking-constable-in-encounter-2025-05-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: ऑटो का चालान करने पर फोड़ा सिपाही का सिर...पुलिस ने सिखाया आरोपी को सबक, मुठभेड़ में पैर में लगी गाेली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ऑटो का चालान करने पर फोड़ा सिपाही का सिर...पुलिस ने सिखाया आरोपी को सबक, मुठभेड़ में पैर में लगी गाेली
Thu, 15 May 2025 11:17 AM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Thu, 15 May 2025 11:17 AM IST
सार
चेकिंग के दाैरान पुलिसकर्मी के चालान काटने से ऑटो चालक इस कदर भड़क गया कि उसका सिर फोड़ दिया। इसके बाद फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में लोहामंडी-जगदीशपुरा मार्ग पर चेकिंग में ऑटो का चालान काटने पर चालक भड़क गया। यातायात पुलिस के सिपाही योगेश चाैधरी पर हमला कर दिया। सिर में ईंट मार दी। इसके बाद भाग गया। चोट लगने से सिपाही गंभीर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लग गई। रात तकरीबन सवा बजे आरोपी को जीआईसी मैदान के पास मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि आरोपी साहिल जगदीशपुरा का रहने वाला है। वह ऑटो चालक है।
उस पर पूर्व से दो लूट और दो चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के घेरने पर उसने फायरिंग की, जिस पर जवाबी कार्रवाई में वह एक पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल में उपचार दिलाया गया।
उस पर पूर्व से दो लूट और दो चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के घेरने पर उसने फायरिंग की, जिस पर जवाबी कार्रवाई में वह एक पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल में उपचार दिलाया गया।