{"_id":"61b25ccdbbc403580e1e01c7","slug":"police-arrested-15-thousand-prize-crook-agra-news-agr517279353","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने 15 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने 15 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर सीकरी। पुलिस ने आगरा-जयपुर हाईवे पर महदऊ मोड़ के समीप से बुधवार की रात 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया। घेराबंदी के दौरान उसने पुलिसकर्मियों पर फायर भी किया था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
फतेहपुर सीकरी थाना के प्रभारी सुनील तोमर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी दीपक उर्फ दीपू है। उस पर वर्ष 2019 में लूट की घटना को अंजाम देने का आरोप है। वह काफी समय से फरार चल रहा था।
बुधवार की रात मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर उसे महदऊ मोड़ से पकड़ा गया। इस दौरान उसने पुलिसकर्मियों पर फायर कर भागने की भी कोशिश की। पकड़ गए बदमाश के पास से तमंचा, कारतूस भी बरामद किया गया है। आरोपी को बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया गया।