फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police arrested 14 Congress workers before protest in Etah

Congress Protest: एटा में विरोध प्रदर्शन से पहले कांग्रेसी नजरबंद, पुलिस ने 14 कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार

Wed, 27 Jul 2022 05:31 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 27 Jul 2022 05:31 PM IST
सार

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी की लगातार चल रही पूछताछ के विरोध में एटा के कांग्रेस नेताओं ने बुधवार को प्रदर्शन की योजना बनाई थी। कलक्ट्रेट तक जुलूस निकालते हुए पहुंचने की तैयारी कर ली, लेकिन इससे पहले पुलिस ने उनकी घेराबंदी कर दी। पुलिस ने 14 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान किया है। 

विज्ञापन
Police arrested 14 Congress workers before protest in Etah
कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ और महंगाई के विरोध में एटा के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन से पहले पुलिस ने कार्यालय में नजरबंद कर दिया। कार्यालय से बाहर निकले तो पुलिस ने हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया। इस बीच कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

विज्ञापन


कांग्रेस नेतृत्व के आह्वान पर जिलास्तर पर भी बुधवार को प्रदर्शन का कार्यक्रम तय किया गया था। सभी कांग्रेसियों को पार्टी कार्यालय पहुंचने के लिए संदेश भेजा गया। जहां से दोपहर 12 बजे पैदल मार्च निकालते हुए घंटाघर स्थित गांधी मूर्ति पर पहुंचकर सत्याग्रह करने की योजना थी, लेकिन कांग्रेसियों से पहले ही धान मिल वाली गली में स्थित कांग्रेस कार्यालय पर पुलिस का पहुंचना शुरू हो गया। सुबह 11:30 बजे से कांग्रेसी पहुंचे। 

विज्ञापन

शांतिभंग में किया चालान 

दोपहर 12 बजे तक एकत्रित हुए, लेकिन पुलिस ने उन्हें कार्यालय में नजरबंद रखा। काफी संख्या में पुलिसकर्मी बुला लिए गए थे। करीब आधे घंटे तक कार्यालय के अंदर बैठे कांग्रेसियों का सब्र टूटा और 12:30 बजे वह बाहर निकलकर आए। जमीन पर ही बैठकर नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने ऐसा करने से रोका तो उठकर चल लिए। तभी पुलिस अधिकारियों ने उन्हें वाहनों में बैठा लिया। 14 पुरुष और एक महिला कार्यकर्ता को गाड़ी से पहले पुलिस लाइन पहुंचाया गया। कुछ देर बाद वहां से कोतवाली नगर भेज दिया गया। जहां शांतिभंग के तहत उनके चालान किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन



 

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गंगा सहाय लोधी ने कहा कि यह पुलिस की तानाशाहीपूर्ण रवैया है। शांतिपूर्ण तरीके से किए जा रहे प्रदर्शन को दबाया गया। सरकार के इशारे पर कांग्रेसियों पर अत्याचार किया जा रहा है। हाईकमान को रिपोर्ट भेजेंगे। वहीं सीओ सिटी कालू सिंह ने कहा कि बिना अनुमति प्रदर्शन किया जा रहा था, जिसे रोका गया। नहीं मानने पर हिरासत में लेकर 15 लोगों का धारा 151 के तहत चालान किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed