{"_id":"66201851f2b0bf0db502f064","slug":"police-arrested-11-people-who-were-fighting-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-116052-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पुलिस ने झगड़ा कर रहे 11 लोग किए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पुलिस ने झगड़ा कर रहे 11 लोग किए गिरफ्तार
Thu, 18 Apr 2024 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 18 Apr 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने झगड़ा कर रहे 11 लोग किए गिरफ्तार
घिरोर। थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से मिली झगड़े की सूचनाओं पर 11 लोगों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद शांतिभंग की कार्रवाई की। सभी को एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया।
लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने को लेकर अराजक तत्वों के पुलिस कार्रवाई जारी रखे हुए है। घिरोर क्षेत्र में बुधवार को भुर्जी वाली गली निवासी नरेंद्र कुमार पत्नी और बच्चों को पीट रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा पुलिस ने अन्य कार्रवाई में गुलाबपुर निवासी जिलेदार सिंह, नाहिली निवासी राज कुमार, राहुल, नगला प्राथनाथ निवासी मोनू सिंह और गांव गुलाबपुर में दो पक्ष के बीच घरेलू विवाद के चलते मारपीट की सूचना पर सौरभ कुमार, योगेंद्र सिंह, अनुपम, हरेंद्र सिंह, सोनवीर और पिंटू को हिरासत में लिया। पकड़े गए सभी आरोपियों को थाने लाने के बाद शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की गई। आरोपियों को चालान करने के बाद एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया।