{"_id":"5bda8943bdec221a020c5462","slug":"police-arrest-accused-who-have-made-bad-comments-against-pm-modi-and-cm-yogi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम और सीएम के खिलाफ फेसबुक पर की टिप्पणी, पुलिस ने गिरफ्तार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम और सीएम के खिलाफ फेसबुक पर की टिप्पणी, पुलिस ने गिरफ्तार किया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 01 Nov 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के रुनकता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ टिप्पणी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पूर्व विहिप कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी के लिए हंगामा भी किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
रुनकता निवासी अकबर उस्मानी द्वारा फेसबुक पर टिप्पणी करने पर बुधवार को विश्व हिंदू परिषद के लोगों ने पुलिस चौकी पर जमकर हंगामा किया। विहिप कार्यकर्ता आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। विहिप नेता यशपाल सिकरवार आदि ने मामले में तहरीर भी दी।
विज्ञापन
हंगामा देखकर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी युवक को पकड़ लिया। गिरफ्तारी की जानकारी दिए जाने पर ही विहिप कार्यकर्ता चौकी से हटे।