{"_id":"6023d9438ebc3ee92557159d","slug":"police-areest-accused-of-e-rikshaw-loot-mainpuri-news-agr479999534","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकदी और ई-रिक्शा लूट के मामले में तीन बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकदी और ई-रिक्शा लूट के मामले में तीन बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
कुसमरा (मैनपुरी)। एक चालक को अगवा कर ई-रिक्शा, नकदी और मोबाइल लूट करने वाले तीन बदमाशों को किशनी पुलिस ने बुधवार सुबह मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान तीन बदमाश पुलिस को चकमा देकर भाग गए। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से लूट में प्रयुक्त कार, दो तमंचे बरामद हुए।
कुसमरा चौकी में पत्रकार वार्ता में सीओ अमर बहादुर ने बताया कि 15 जनवरी को गांव स्योना भोगांव निवासी राधेश्याम का ई-रिक्शा बस स्टैंड से दो लोग किराए पर ले गए थे। गांव त्रिलोकपुर नहर पटरी के पास जब रुके। तो वहां कार में चार लोग पहले से मौजूद थे। उसे जबदस्ती गाड़ी में डालकर इधर-उधर घुमाते रहे। राधेश्याम का ई-रिक्शा, मोबाइल और नकदी लूट ले गए थे। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही थी।
बुधवार सुबह प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह को सूचना मिली कि ई-रिक्शा लूट करने वाले छह लुटेरे ढढौंस नहर पुलिस के पास मौजूद हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। बचाव करते हुए पुलिस ने तीन बदमाशों को दो तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान तीन बदमाश भाग गए।
विज्ञापन
पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम मोहन यादव निवासी गांव नगला जसी, बंटी यादव निवासी गल्ला मंडी के पास रामनगर रोड कुसमरा किशनी और शिवम सिंह निवासी गांव राजलपुर थाना एलाऊ बताया। भागे हुए साथियों के नाम दलवीर उर्फ राजन निवासी गांव हुसैनपुर, रविंद्र उर्फ सुमित निवासी गांव दूबर और राजू निवासी नगला जसी बताया। सीओ ने बताया कि लूटा गये ई-रिक्शा के पार्टस बरामद हुए, लूट में प्रयुक्त कार, दो तमंचा कारतूस मिले।
मोहन यादव है शातिर अपराधी
सीओ भोगांव अमर बहादुर ने बताया कि लूट के मामले में पकड़ा गया मोहन यादव शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ करीब 13 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। बताया कि पुलिस भागे हुए अन्य लुटेरों की तलाश कर रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।