आगरा: पुलिस और एसटीफ ने 18 लाख रुपये का गांजा पकड़ा, ओडिशा से तस्करी कर लाए थे आरोपी, दो गिरफ्तार
गांजा की तस्करी थम नहीं रही। आगरा में पुलिस ने एक फिर गांजे की बड़ी खेप पकड़ी है। दो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। तीन की तलाश है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा की थाना अछनेरा पुलिस और एसटीएफ की मेरठ यूनिट ने सोमवार को न्यू दक्षिणी बाईपास पर ओडिशा से कैंटर में लाए गए 255 किलोग्राम गांजे की खेप के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इसे मथुरा पहुंचाना था। गांजे की बाजार में कीमत 18 लाख रुपये है। गांजे के खरीदारों के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस अब उनकी तलाश में लगी है।
एसपी आरए सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि सोमवार को एसटीएफ मेरठ यूनिट और अछनेरा पुलिस ने दक्षिणी बाईपास पर एक कैंटर को रोका। उसमें से 255 किलोग्राम 300 ग्राम गांजा बरामद हुआ। दो आरोपी पकड़े गए। इनमें अलीगढ़ के गांव मई निवासी बलराम और मथुरा के डिफेंस कालोनी निवासी आशीष कुमार हैं।
अलीगढ़ के रहने वाले हैं तस्कर
आरोपियों ने बताया कि वह ओडिशा से गांजा लेकर आए थे। जिसे मथुरा लेकर जा रहे थे। वह अलीगढ़ के शंकर, धर्मेंद्र और रिबिन के लिए काम करते हैं। शंकर ने धर्मेंद्र का कैंटर देकर कई दिन पहले ओडिशा भेजा था। मगर, गांजा नहीं मिला। इस पर उसे रायपुर, छत्तीसगढ़ में पार्किंग में खड़ा करके वापस आ गए। बाद में दोबारा भेजा।