फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police alert over republic day in agra

गणतंत्र दिवस को लेकर ताजनगरी में अलर्ट, बस अड्डे और रेलवे स्टेशनों पर बढ़ी चौकसी

Mon, 25 Jan 2021 12:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 25 Jan 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
police alert over republic day in agra
रविवार को ताजमहल में सीआईएसएफ के जवान मुस्तैद दिखे - फोटो : अमर उजाला

गणतंत्र दिवस को लेकर ताजनगरी में पुलिस का अलर्ट जारी किया गया है। आगरा जिले में सेक्टर स्कीम लागू की गई है। होटलों और रेस्टोरेंट में चेकिंग की जा रही है। बस अड्डे और रेलवे स्टेशनों पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। बम निरोधक दस्ता अलग-अलग इलाकों में चेकिंग कर रहा है। सोमवार और मंगलवार को ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जाएगी। 

विज्ञापन


एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि शहर को 11 सेक्टरों में बांटा है। 80 स्थानों पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटल और रेस्टोरेंट में चेकिंग की जा रही। हर आने जाने वाले को चेक किया जा रहा है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय की गई हैं। 
विज्ञापन


रेलवे और बस अड्डों के आसपास ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी। एक सेक्टर में एक अधिकारी की ड्यूटी लगाई है। थाना पुलिस भी अलग से अलर्ट पर है। सोशल मीडिया पर भी नजर है। किसी तरह की अफवाह फैलाकर संदेश भेजने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसान आंदोलन पर भी पुलिस अलर्ट 
दिल्ली में 26 जनवरी को प्रस्तावित किसानों की ट्रैक्टर परेड की तैयारियों को लेकर पुलिस भी अलर्ट है। शहर से लेकर देहात तक में पुलिस और पीएसी को लगाया गया है। खुफिया एजेंसियां भी किसान संगठनों की गतिविधियों पर नजर बनाएं हैं। एनएच-2 और दोनों एक्सप्रेसवे पर पुलिस लगाई गई है। वाहनों की चेकिंग की जा रही है। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बबलू कुमार ने बताया कि गांव-गांव किसानों की बैठक की गई है। उनकी समस्याओं को जानने का प्रयास किया गया। समस्याओं को दूर किया जा रहा है। इसके साथ ही हाईवे और एक्सप्रेसवे पर अलग से टीम को लगाया गया है। दिल्ली की तरफ किसानों के वाहनों को जाने पर रोक है।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed