{"_id":"6335d613741f2b3c944e8a5e","slug":"police-alert-in-agra-zone-regarding-pfi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पीएफआई को लेकर आगरा जोन में भी अलर्ट, टूंडला में संदिग्ध से की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पीएफआई को लेकर आगरा जोन में भी अलर्ट, टूंडला में संदिग्ध से की पूछताछ
Thu, 29 Sep 2022 10:59 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 29 Sep 2022 10:59 PM IST
सार
एसटीएफ ने अलीगढ़ में राजनीतिक विंग के पदाधिकारी निजामुद्दीन को पकड़ा, जिसके बाद टूंडला में भी एक संदिग्ध से पूछताछ की गई। हालांकि अभी तक आगरा से पीएफआई का कोई कनेक्शन नहीं निकला है।
विज्ञापन
पीएफआई (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देशभर में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई के बाद आगरा में भी खुफिया एजेंसियां सतर्क हैं। एसटीएफ ने बुधवार को अलीगढ़ में पकड़े गए पीएफआई की राजनीतिक विंग के पदाधिकारी निजामुद्दीन से कई घंटे पूछताछ की, लेकिन उसका आगरा से जुड़ाव नहीं निकला है। उधर, टूंडला में भी संदिग्ध से पूछताछ की। मगर, उसका पीएफआई से कोई जुड़ाव नहीं निकला। इस पर उसे फिलहाल छोड़ दिया गया है। इसके अलावा भी टीम नजर रखे हुए हैं।
अलीगढ़ में पीएफआई की राजनीतिक विंग सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष निजामुद्दीन को पकड़ा था। उससे पूछताछ करने के लिए आगरा एसटीएफ की टीम पहुंची। इसमें पता चला कि पीएफआई ने व्हाट्सएप पर ग्रुप बनाए हुए हैं। इससे युवाओं को बरगलाया जाता था। पकड़े गया पदाधिकारी कई जगह जाकर युवाओं को संगठन से जोड़ने का काम करता था। उसके मोबाइल की जांच की गई। मगर, उसने व्हाट्सएप चैट को डिलीट कर दिया था। उसके सोशल मीडिया एकाउंट की आगरा एसटीएफ जांच कर रही है। उसका आगरा में युवाओं से कोई जुड़ाव सामने नहीं आया।
ये भी पढ़ें - चोर बने चौकीदार: ईंट भट्ठे में छिपाकर रखी थीं चोरी की 22 बाइकें, करते थे रखवाली, चार गिरफ्तार