फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police action against accused of chandan gupta murder in kasganj violence

कासगंज हिंसा: सीएम योगी की सख्ती के बाद जागी पुलिस, चंदन हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई

Wed, 16 May 2018 03:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज Updated Wed, 16 May 2018 03:39 PM IST
विज्ञापन
police action against accused of chandan gupta murder in kasganj violence
चंदन हत्याकांड में कार्रवाई
सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के सख्त आदेश के बाद कासगंज हिंसा में मारे गए चंदन गुप्ता के फरार हत्यारोपियों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बुधवार को दो हत्यारोपियों के घर की कुर्की हुई। 
विज्ञापन


कासगंज दौरे पर आए सीएम योगी ने समीक्षा बैठक में डीआईजी से पूछा कि इनकी गिरफ्तारी क्यों नहीं हो रही? उन्होंने आदेश दिया कि पुलिस सख्त कार्रवाई कर गिरफ्तारी सुनिश्चित करे। जो जेल में बंद हैं, उन पर एनएसए की कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद दूसरे दिन भी पुलिस ने चंदन हत्याकांड के फरार पांच आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। आरोपियों के घर पर कुर्की की कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मचा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

police action against accused of chandan gupta murder in kasganj violence
चंदन हत्याकांड में कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
पुलिस टीम ने आरोपी शाकिब पुत्र अजीमुद्दीन निवासी गंदा नाला और असलम पुत्र बाबू निवासी किसरौली रोड के घर कुर्की की कार्रवाई की है। ये दोनों आरोपी कासगंज हिंसा के दर्ज केस 60 में नामजद हैं। 

बता दें कि बीती 26 जनवरी को तिरंगा यात्रा के दौरान कासगंज में दो गुटों के बीच विवाद हो गया था। जिसमें अभिषेक गुप्ता उर्फ चंदन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद पूरा कासगंज हिंसा की आग में उठा था। 

कासगंज में कई दिनों तक कर्फ्यू लगा रहा। एक सप्ताह के बाद शहर में हालात सामान्य हुए। कासगंज हिंसा मामले में पुलिस अब तक कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि चंदन हत्याकांड के पांच आरोपी अभी तक फरार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed