फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police action after audio went viral of illegal recovery from traders selling meat Agra

Agra: अखिल भारत हिंदू महासभा के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत दो पर चौथ वसूली का मुकदमा, मीट व्यापारियों को धमकाने का आरोप

Sun, 26 Jun 2022 02:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 26 Jun 2022 02:51 PM IST
सार

मांस की बिक्री करने वाले व्यापारियों से अवैध वसूली का चार दिन पहले ऑडियो वायरल हुआ था। इस मामले में एसएसपी ने जांच कराई थी, जिसके बाद थाना लोहामंडी में संगठन के पूर्व जिला अध्यक्ष सहित दो पर मुकदमा लिखा गया है।
 

विज्ञापन
Police action after audio went viral of illegal recovery from traders selling meat Agra
ऑडियो वायरल

विस्तार

आगरा के थाना लोहामंडी में अखिल भारत हिंदू महासभा के पूर्व जिलाध्यक्ष रौनक ठाकुर और पूर्व कार्यकर्ता अंकित के खिलाफ चौथ वसूली के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक ऑडियो की जांच के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। मुकदमे में कहा गया है कि मीट व्यापारियों को गोमांस के नाम पर धमकाया जाता है। दबाव बनाने के लिए मुकदमे भी लिखाए जाते हैं और वसूली की जाती है।

विज्ञापन


बुधवार को व्हाट्सएप ग्रुपों पर एक ऑडियो वायरल हुआ था। इसमें तीन लोग बात कर रहे थे। लोहामंडी के झल्लू का नाम लिया गया था। उससे 15 हजार रुपये लेने की बात हुई थी। बातचीत करने वाले रौनक ठाकुर और अंकित बताए गए। छह मिनट सात सेकंड के ऑडियो में लेन-देन को लेकर बातचीत हो रही थी। यह मामला एसएसपी सुधीर कुमार सिंह तक पहुंचा तो उन्होंने जांच के आदेश किए थे।

विज्ञापन

'गोमांस बताकर करते थे विरोध'

जांच के बाद थाना लोहामंडी की आलमगंज चौकी के प्रभारी कपिल कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया। इसमें लिखा है कि कुबेरपुर कट स्थित स्लाटर हाउस से मांस व्यापारी लेकर आते हैं। मगर, अतिवादी संगठन के लोग गोमांस बताकर विरोध करते हैं। दबाव बनाकर मुकदमा भी दर्ज कराते हैं। इस वजह से कई व्यापारी रौनक ठाकुर और अंकित की मांग को पूरा करते हैं। यह मांग अलग-अलग व्यापारियों से अलग-अलग लोग करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल ऑडियो में अवैध धन वसूली में विरोधाभास होने पर रौनक और अंकित के बीच बातचीत हो रही है। इन्हीं लोगों में से किसी ने ऑडियो वायरल किया। मांस की बिक्री करने वाले झल्लू ने जन्मदिन के नाम पर 15 हजार रुपये देने की बात कही है। पुलिस ने रौनक ठाकुर, अंकित और अन्य के खिलाफ चौथ मांगने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। एसपी सिटी विकास कुमार का कहना है कि विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी। 

रुनकता बवाल में भी आरोपी है रौनक ठाकुर

रुनकता में एक युवती को दूसरे समुदाय का युवक ले गया था। उन्होंने दिल्ली में प्रेम विवाह किया था। इस घटना के बाद कस्बा में बवाल हो गया था। आगजनी की गई थी। आरोपी जिम संचालक के तीन घरों में आग लगा दी गई थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। रौनक ठाकुर भी आरोपी बनाया गया था। तब से वो फरार है। पुलिस तलाश में लगी है।

एसएसपी से करेंगे निष्पक्ष जांच की मांग

अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट का कहना है कि ऑडियो को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया गया है। इसमें कहीं भी चौथ मांगने और गोकशी से संबंधित बात सामने नहीं आई है। आरोप निराधार हैं। इस मामले में एसएसपी से मिलकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed