फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Poisoned tea in Mainpuri Another died during treatment four deaths on Bhai Dooj

मैनपुरी में जहर बनी चाय: इलाज के दौरान एक और की गई जान, भाई दूज पर एक साथ चार मौतों से गांव में मचा कोहराम

Thu, 27 Oct 2022 03:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 27 Oct 2022 03:05 PM IST
सार

महिला ने चाय बनाते समय भूल से उसमें धान की फसल में लगाई जाने वाली कीटनाशक दवा डाल दी थी, जिससे चाय जहर बन गई। 

विज्ञापन
Poisoned tea in Mainpuri Another died during treatment four deaths on Bhai Dooj
मैनपुरी में जहर बनी चाय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में बृहस्पतिवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। चाय पीने से दो बच्चों सहित तीन की मौत हो गई, जबकि दो को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसमें से एक और मौत हो गई। भाई दूज वाले दिन गांव में चार मौतों की खबर से चीत्कार मची हुई है। वहीं चाय पीने वाले पांचवे शख्स की हालत भी चिंताजनक बताई जा रही है। 
विज्ञापन

भाई दूज वाले दिन गांव नगला कन्हई के रहने वाले शिवनंदन के घर 55 वर्षीय ससुर रविंद्र सिंह निवासी तिलकपुर जनपद फिरोजाबाद घर आए हुए थे। सभी लोग चाय पीने के लिए बैठे थे, तभी पड़ोस में रहने वाले सोबरन सिंह भी वहां आ गए। सभी लोग चाय पीने लगे, अचानक रविंद्र सिंह, सोबरन की अचानक तबीयत खराब हो गई। वह बेसुध होकर गिर पड़े। परिजन जब तक उन्हें संभालते, तब तक 35 वर्षीय शिवनंदन और छह वर्षीय पुत्र शिवांग और पांच वर्षीय दिव्यांश की हालत भी बिगड़ गई।

आनन-फानन परिजन सभी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने रविंद्र सिंह, शिवांग और दिव्यांश को मृत घोषित कर दिया। वहीं सोबरन व शिवनंदन की हालत गंभीर थी, जिन्हें उपचार के लिए सैफई रेफर कर दिया गया था। सैफई में उपचार के दौरान  सोबरन की भी मौत हो गई। वहीं रविंद्र की हालत गंभीर बताई जा रही है। उनका उपचार चल रहा है। एक साथ चार मौतों की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 

एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि घर की एक महिला चाय बना  रही थी, जिसने चाय पत्ती के साथ ही धान में डालने वाली कीटनाशक दवा डाल दी, जिससे चाय जहर बन गई। इस चाय को दो बच्चों सहित पांच लोगों ने पिया, जिससे चार की मौतें हो गईं, जबिक एक की हालत गंभीर हैं। सैफई में उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed