फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Poised to make history Deepti's performance will shine the moment she claims a wicket.

Agra News: इतिहास रचने की है तैयारी, एक विकेट लेते ही चमकेगी दीप्ति की पारी

Sun, 21 Jun 2026 02:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 21 Jun 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Poised to make history Deepti's performance will shine the moment she claims a wicket.
दी​प्ति शर्मा 
आगरा। क्रिकेट में कुछ पल ऐसे होते हैं जो सिर्फ रिकॉर्ड नहीं बनाते बल्कि इतिहास रच देते हैं। रविवार को आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाला मुकाबला आगरा की बेटी और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा के लिए ऐसा ही एक ऐतिहासिक पल लेकर आया है। दीप्ति उस कीर्तिमान से सिर्फ एक विकेट दूर हैं जो उन्हें महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज बना देगा।
विज्ञापन

इस समय तीनों प्रारूपों टेस्ट, वनडे और टी-20 अंतरराष्ट्रीय को मिलाकर दीप्ति शर्मा के नाम 354 विकेट दर्ज हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक विकेट हासिल करते ही वह महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन जाएंगी। विश्वकप जैसे बड़े मंच पर यह रिकॉर्ड बनने की संभावना मुकाबले को और भी रोमांचक बना रही है।
विज्ञापन

डेब्यू वाली टीम से सामना
दीप्ति की इस संभावित उपलब्धि को और खास बनाती है इसकी दिलचस्प पृष्ठभूमि। 28 नवंबर, 2014 को बंगलूरू में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए वनडे मैच में ही उन्होंने भारतीय टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। अपने पहले ही मुकाबले में दो विकेट लेकर उन्होंने भविष्य के बड़े संकेत दे दिए थे। अब 12 वर्ष बाद वही दक्षिण अफ्रीकी टीम अब उनके ऐतिहासिक रिकॉर्ड की साक्षी बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा के क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह
दीप्ति की इस संभावित उपलब्धि में आगरा के लोग सहभागी बनने को आतुर हैं। उनमें गजब का उत्साह है। जिला क्रिकेट संघ, विभिन्न क्रिकेट अकादमियों के खिलाड़ी, कोच और खेल प्रेमी इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
रविवार को होने वाला भारत-दक्षिण अफ्रीका मुकाबला केवल विश्वकप की अंकतालिका के लिहाज से ही महत्वपूर्ण नहीं होगा बल्कि दीप्ति के कॅरिअर का सबसे यादगार दिन भी बन सकता है। पूरे शहर की निगाहें अब उस एक विकेट पर टिकी हैं, जो उन्हें महिला क्रिकेट इतिहास की सबसे सफल गेंदबाज बनाएगा।
कोट
अच्छे प्रदर्शन का परिणाम है रिकाॅर्ड
दीप्ति ने हमेशा टीम को अपनी व्यक्तिगत उपलब्धियों से ऊपर रखा है। रिकॉर्ड उनके अच्छे प्रदर्शन का परिणाम हैं। यदि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह कीर्तिमान बनता है तो यह भारतीय महिला क्रिकेट और आगरा दोनों के लिए गर्व का क्षण होगा। - सुमित शर्मा, कोच एवं भाई।

---
जिले के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा
दीप्ति शर्मा की उपलब्धियां आगरा के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा हैं। जिस टीम के खिलाफ उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था, उसी टीम के खिलाफ विश्व रिकॉर्ड बनाने का अवसर मिलना उनके शानदार सफर को और यादगार बना देता है। - राजेश सहगल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अध्यक्ष, आगरा क्रिकेट एसोसिएशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed