फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   poigning, suicide, lover copel, kosi, mathura

प्रेमी युगल ने खाया जहरीला पदार्थ, युवक की मौत

Wed, 13 May 2020 05:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 05:51 PM IST
विज्ञापन
poigning, suicide, lover copel, kosi, mathura
कोसीकलां (मथुरा)। प्रेमी युगल ने मंगलवार रात विषाक्त पदार्थ खा लिया। दोनों को तड़पता देख परिजन उन्हें अस्पताल ले गए। यहां से युवक को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। युवती की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती काफी दिनों से पड़ोसी के घर आने-जाने वाले एक युवक से प्रेम करने लगी। इस बात का पता लड़की के परिजनों को चला तो उन्हें यह नगावार गुजरा। इसके बाद परिजनों ने लड़की की शादी एक जगह तय कर दी। शादी 23 मई को होनी थी। प्रेम प्रसंग का पता चलने पर ससुराल पक्ष ने गत दिवस युवती के घर पहुंच कर रिश्ता तोड़ दिया। रिश्ता पक्का होने के दौरान आदान-प्रदान किया सामान भी एक-दूसरे को लौटा दिया।
विज्ञापन

यह बात जब युवती के प्रेमी को पता चली तो वह मंगलवार रात प्रेमिका के घर पहुंचकर चुपके से उसे विषाक्त पदार्थ दे आया। इसे खाने के बाद युवती की हालात बिगड़ गई। परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए। तभी युवक के परिजन भी युवक को उसे लेकर अस्पताल पहुंच गए। चिकित्सकों ने युवक की गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इधर, युवती की हालत भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर आजाद पाल सिंह ने बताया कि युवक-युवती का प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश की। युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि युवती का उपचार चल रहा है। इस संबंध में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed