फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   poast office. bank

रिमांड के बाद जेल भेजा जालसाज, संपत्ति के दस्तावेज खंगालेगी पुलिस

Thu, 17 Oct 2019 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
poast office. bank
कासगंज। ग्राहक सेवा केंद्र गोरहा के जालसाज अर्जुन को पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया है। न्यायालय से सिर्फ एक दिन के लिए रिमांड की अनुमति मिली थी। पुलिस अब घोटालेबाज की संपत्ति के दस्तावेज खंगालेगी। इसके लिए पुलिस तहसील से रिकॉर्ड मांगेगी और जांच पूरी होने पर संपत्तियों की बिक्री की रोक लगाने के लिए उच्चाधिकारियों से अनुरोध करेगी।
विज्ञापन

सोरों कोतवाली पुलिस ने बुधवार को जालसाज से दिनभर पूछताछ कर अहम राज उगलवाए। रिमांड के बाद उसे जेल भेज दिया है। गुरुवार से पुलिस ने जांच आगे बढ़ा दी है। पूछताछ में पुलिस ने पाया है कि जालसाज ने उपभोक्ताओं से हड़पी गई धनराशि से कई संपत्तियां खरीदी हैं। इन संपत्तियों की जांच के लिए पुलिस तहसील प्रशासन का सहारा लेगी। तहसील से भू-अभिलेख मंगाकर पुलिस पूरा रिकॉर्ड खंगालेगी। देखा जाएगा कि उसने कहां कहां कितने रुपये से कौन कौन सी संपत्ति खरीदी है। इसके अलावा पुलिस उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर अनुरोध करेगी कि जालसाज की संपत्तियों की बिक्री पर फिलहाल रोक लगाई जाए। पूरा ब्यौरा पुलिस न्यायालय में भी देगी। जालसाज के कब्जे से पुलिस को मिली सूची में दर्ज उपभोक्ताओं के नाम के आधार पर पुलिस इन उपभोक्ताओं से भी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

बढ़ गई भुगतान की उम्मीद
कासगंज। जालसाज के खाते में ढाई लाख रुपये होने और संपत्तियां पाए जाने से उपभोक्ताओं को उम्मीद है कि शायद उनका भुगतान अब आसान हो जाएगा। उपभोक्ता बुधपाल सिंह का कहना है कि पुलिस की जांच से अब भुगतान की उम्मीद बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंकड़े की नजर से-
- 55 उपभोक्ताओं की सूची पुलिस ने ली कब्जे में।
- 4 हजार उपभोक्ताओं के साथ हुई है धोखाधड़ी।
- 43 लाख रुपये से अधिक का हुआ है घोटाला।
- 25 से अधिक फर्जी पासबुकें की गईं बरामद।
- रिमांड की समयावधि पूरी होने के बाद जालसाज को जेल भेज दिया। पूछताछ में उसने बताया कि उपभोक्ताओं से हड़पी धनराशि से संपत्ति खरीद ली है। संपत्ति के रिकॉर्ड तहसील से मांगे जा रहे हैं। रिपुदमन सिंह, कोतवाली प्रभारी, सोरों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed