फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   poast office. bank

भुगतान लेने डाकघर पहुंचे निवेशकों, खाली हाथ लौटे

Thu, 17 Oct 2019 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
poast office. bank
कासगंज। सोरों डाकघर घोटाले के शिकार हुए निवेशक अब भुगतान के लिए डाकघर पहुंच रह हैं। हालांकि अभी तक किसी भी निवेशक की धनराशि का भुगतान नहीं किया गया है। डाकघर के अफसरों ने उच्चाधिकारियों से भुगतान के संबंध में दिशा निर्देश मांगे हैं। डाकघर ने स्पष्ट किया है कि आवर्ती जमा के खातों की सीमा कम से कम तीन साल पूरी करने वाले निवेशकों को ही धनराशि मिल सकेगी।
विज्ञापन

डाकघर की एजेंट मृदुला अग्रवाल और उनके बेटे आशीष अग्रवाल ने निवेशकों के लाखों रुपये हड़प लिए हैं। डाकघर मुख्यालय एटा ने एजेंट की आईडी के आधार पर उसके खातों का ब्यौरा डाकघर को भेज दिया है। ब्यौरा मिलते ही तमाम निवेशक गुरुवार को डाकघर में भुगतान लेने के लिए पहुंचे, लेकिन उच्चाधिकारियों से भुगतान के संबंध में कोई मार्गदर्शन न मिलने के कारण अभी तक डाकघर ने भुगतान की प्रक्रिया शुरू नहीं की है। नई पासबुक भी अभी तक जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू नहीं की गई है। नई पासबुक जारी होने के बाद ही डाकघर भुगतान कर सकेगा। ऐसे निवेशक जिनके आवर्ती खातों की जमा राशि को कम से कम तीन साल पूरी हो गए होंगे उन्हें ही भुगतान किया जाएगा। डाकघर ऐसे निवेशकों का रिकार्ड खंगाल रहा है।
विज्ञापन

बयान दर्ज करने का सिलसिला जारी
कासगंज। डाकघर घोटाले के संबंध में निवेशक बयान दर्ज करा रहे हैं। डाकघर में यह सिलसिला जारी है। जमा धनराशि और किस्त के रूप में एजेंट को दी गई धनराशि की जानकारी निवेशक डाकघर को दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कुछ निवेशकों ने अपने खातों में जमा भुगतान मांगा है। उच्चाधिकारियों से मार्गदर्शन मिलने के बाद ही निवेशकों का भुगतान किया जा सकेगा। आवर्ती जमा खातों की सीमा कम से कम तीन साल पूरी होनी चाहिए- सुभाष दुबे, पोस्टमास्टर, सोरों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed