फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   PNG supply stalled due to pipeline broken during digging in Agra

Agra: खोदाई के दौरान पाइपलाइन टूटी, आवास विकास और पश्चिमपुरी के 500 घरों में पीएनजी की सप्लाई ठप

Sat, 26 Nov 2022 04:52 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 26 Nov 2022 04:52 PM IST
सार

शुक्रवार रात से ही पीएनजी की आपूर्ति ठप हो गई थी। इसके कारण आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 16 और पश्चिम पुरी क्षेत्र के 500 से अधिक घर प्रभावित हुए। 

विज्ञापन
PNG supply stalled due to pipeline broken during digging in Agra
क्षतिग्रस्त पाइपलाइन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में ग्रीन गैस लिमिटेड की पीएनजी की लाइन टूटने से आवास विकास कॉलोनी और पश्चिमपुरी क्षेत्र के 500 से अधिक घरों में गैस की आपूर्ति ठप हो गई है। शुक्रवार की रात से पीएनजी नहीं आ रही है। इससे महिलाओं को भोजन बनाने में परेशानी हुई। कई घरों में नाश्ता तक नहीं बना। 

विज्ञापन

 
ग्रीन गैस लिमिटेड के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर विनय भारद्वाज ने बताया कि पश्चिमपुरी में जल निगम की खोदाई के कारण 32 मिलीमीटर की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी पर टीम को मरम्मत के लिए भेजा है। आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 16 में एयरटेल कंपनी की खुदाई के कारण 62 मिलीमीटर की पाइप लाइन टूट गई थी। 

विज्ञापन

शाम पांच बजे तक नहीं शुरू हुई आपूर्ति 

सूचना मिलने पर टीम भेज दी गई है। लाइन कटने से आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 16 और पश्चिम पुरी क्षेत्र के 500 से अधिक घरों में पीएनजी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। दोनों ही स्थानों पर  मरम्मत का काम चल रहा है। शाम 5:00 बजे तक गैस की आपूर्ति नहीं हो सकी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 16 निवासी सुमन सिंह का कहना है कि सुबह चाय और नाश्ते के लिए चूल्हा जलाया तो गैस नहीं आएगी। इस पर पड़ोसियों से पूछा तो उनकी यह भी यही हाल था। ऐसे में परिचित  सिलिंडर मंगवाकर चाय नाश्ता और दोपहर का खाना बनवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed