फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   PNG supply restart after 27 hours in Agra

आगरा में पीएनजी आपूर्ति हुई सुचारू: 27 घंटे 20 हजार परिवारों ने झेली परेशानी, बैगर नाश्ता स्कूल गए बच्चे

Tue, 12 Apr 2022 11:45 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 12 Apr 2022 11:45 AM IST
सार

आगरा में 27 घंटे बाद पीएनजी की आपूर्ति सुचारू हो सकी है। सोमवार सुबह आठ बजे से आपूर्ति बाधित होने से 20 परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। 

विज्ञापन
PNG supply restart after 27 hours in Agra
पीएनजी पाइपलाइन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में मंगलवार सुबह 11 बजे पीएनजी की आपूर्ति सुचारू हो सकी। सोमवार सुबह आठ बजे से पीएनजी आपूर्ति बाधित होने से 27 घंटे तक 20 हजार परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार रात को खाने का संकट रहा तो मंगलवार की शुरुआत बैगर नाश्ते के हुई। ऐसे में घरों में अतिरिक्त गैस सिलिंडर से नाश्ता बनाकर बच्चों को स्कूल भेजा गया। पीएनजी की आपूर्ति बहाल होने से इन परिवारों में चूल्हे जले। 

विज्ञापन

विरोध के कारण बाधित हुआ था मरम्मत कार्य

दयालबाग के नगला बूढ़ी में सोमवार की सुबह पीएनजी लाइन क्षतिग्रस्त होने और आग लगने के बाद 20 हजार घरों की आपूर्ति बाधित हो गई थी। शाम पांच बजे के बाद आपूर्ति सुचारू हुई, लेकिन देर रात आग में झुलसे लोगों के परिजनों द्वारा मरम्मत कार्य रोक दिए जाने से फिर बाधित हो गई थी। ग्रीन गैस लिमिटेड के चीफ प्रोजेक्टर मैनेजर विनय भारद्वाज ने बिताया कि पाइपलाइन दुरुस्त हो गई है। 11 बजे से पीएनजी की आपूर्ति बहाल कर दी गई है। 

विज्ञापन

20 हजार घरों की आपूर्ति रही ठप

पीएनजी की लाइन में आग लगने से केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड, दयालबाग, कमला नगर, न्यूआगरा, बल्केश्वर में करीब 20 हजार परिवारों के यहां गैस की आपूर्ति ठप हो गई थी। सुबह महिलाओं ने नाश्ता और चाय के लिए चूल्हा जलाया तो गैस की आपूर्ति नहीं हो रही थी। पड़ोसियों के यहां भी ही ऐसा ही हाल था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed