फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   png pipeline leakage in Glass Factory Ferozabad

गैस पाइप लाइन लीक होने से हड़कंप, मजदूरों को बाहर निकाला, 50 फैक्ट्रियां में काम बंद

Mon, 06 Aug 2018 07:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Mon, 06 Aug 2018 07:59 PM IST
विज्ञापन
png pipeline leakage in Glass Factory Ferozabad
कांच फैक्ट्री के बाहर खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के राजा का ताल स्थित ओम ग्लास परिसर में पुरानी पंकज ग्लास फैक्ट्री में सोमवार की शाम पीएनजी की पाइप लाइन जेसीबी से खुदाई के दौरान टूट गई। पाइप लाइन से प्रेशर के साथ गैस बाहर निकलने लगी। गैस रिसाव होने से फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गयी। 
विज्ञापन


सुरक्षा की दृष्टि से फैक्ट्री में कार्य कर रहे मजदूरों को बाहर निकाल दिया गया। गैस लीकेज की सूचना पर पहुंची गेल की टीम ने लाइन की मेंटिनेंस का कार्य शुरू कर दिया, जो देर शाम तक जारी रहा। इस दौरान मैन बाल्व से गैस सप्लाई बंद करने के कारण 50 से अधिक चूड़ी और ग्लास कारखानों में काम ठप हो गया।  
विज्ञापन


राजा का ताल पर गेट नंबर छह पर पुरानी पंकज ग्लास है। यह इकाई वर्ष 2006 में गेट नंबर एक पर संचालित हो रही है। पुरानी पंकज ग्लास में करीब 10 साल पुरानी गैस की लाइन पड़ी हुई है। पुरानी पंकज ग्लास के निकट ही ओम ग्लास संचालित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मजूदरों को फैक्ट्री से बाहर निकाला

सोमवार की शाम करीब चार बजे खुदाई के दौरान गैस की पुरानी पाइप लाइन टूट गई, जिससे गैस रिसाव होने लगा। इससे पूरे फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में गैस रिसाव की सूचना पर उद्यमी प्रदीप गुप्ता मौके पर पहुंच गए। 

उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से फैक्ट्री के अंदर कार्य कर रहे सभी श्रमिकों को बाहर निकाल दिया। इसके बाद उन्होंने गैस की लाइन टूटने की सूचना गेल स्टेशन को दी। सूचना मिलने पर गेल की टीम मौके पर पहुंची। 

गेल के अफसरों ने फैक्ट्री एरिया को सुरक्षा के घेरे में ले लिया। इसके उपरांत गेल ने सिटी गेल स्टेशन से गैस की सप्लाई बंद करा दिया। तब टीम ने गैस की पाइप लाइन की मेंटीनेंस शुरू की, जो साढ़े सात बजे तक जारी रहा।  

png pipeline leakage in Glass Factory Ferozabad
कांच फैक्ट्री के बाहर सुरक्षा घेरा - फोटो : अमर उजाला
इस संबंध में पंकज ग्लास के स्वामी प्रदीप गुप्ता का कहना है कि फैक्ट्री के अंदर करीब 10 साल पुरानी लाइन पड़ी हुई थी, जो खुदाई के दौरान टूट गई है। इसमें किसी तरह की जान-माल का नुकसान नहीं है। लाइन टूटने से काम बंद हो गया है, यही नुकसान है।
  
50 इकाइयों में ठप हुआ कांच उत्पादन  

गैस रिसाव होने पर गेल के अधिकारियों ने सिटी गेल स्टेशन से नगला भाऊ इंडस्ट्रियल एरिया से लेकर राजा का ताल तक सभी इकाइयों की गैस सप्लाई शाम साढ़े पांच बजे बंद करा दी। इससे करीब 40-50 कांच इकाइयों की भट्टियां बंद हो गईं। 

गैस सप्लाई बंद होते ही कारखानों में कामकाज प्रभावित हो गया। दोपहर की शिफ्ट में कार्य कर रहे हजारों श्रमिक गैस सप्लाई बंद होने ही काम छोड़कर चल गए। उद्यमियों का कहना है कि गैस सप्लाई बंद होने से लाखों का नुकसान हुआ है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed