फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   PMAY: The path of the deprived characters is difficult due to the negligence of the bodies

पीएमएवाई: निकायों की लापरवाही से वंचित पात्रों की राह मुश्किल

Mon, 01 Nov 2021 09:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 09:12 PM IST
विज्ञापन
PMAY: The path of the deprived characters is difficult due to the negligence of the bodies
फिरोजाबाद। प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में जिले के निकाय में तैनात ईओ सहयोग नहीं कर रहे है। योजना के नोडल अधिकारी एवं एडीएम द्वारा निकाय क्षेत्र में पीएमएवाई के वंचित लाभार्थियों की सूची प्रस्तुत करने संबंधी निर्देशों का भी अनुपालन नहीं किया जा रहा है। हालांकि शासन स्तर से भी इस बाबत गत माह कड़े निर्देश जारी किए गए थे।
विज्ञापन

शासन ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत वंचित पात्रों की सूची जल्द से जल्द तैयार करा सूडा निदेशालय को प्रस्तुत करने के निर्देश विगत 25 अक्तूबर को जारी किए थे। महानिदेशक सूडा डिंपल वर्मा ने जारी निर्देशों के क्रम में जिले में योजना के नोडल एवं एडीएम अभिषेक सिंह ने विगत 26 अक्तूबर को नगर निगम फिरोजाबाद सहित सभी निकायों टूंडला, एका, फरिहा, मक्खनपुर, जसराना, शिकोहाबाद और सिरसागंज में तैनात ईओ को पत्र जारी किए थे।
विज्ञापन

पत्र में सभी को तीन दिन के भीतर पीएमएवाई शहरी के लाभ से वंचित पात्रों की सूची प्रेषित करने को कहा था। हालांकि अभी तक किसी भी निकाय के ईओ ने वंचितों की सूची अथवा प्रमाणपत्र प्रस्तुत नहीं किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
जिले के निकाय प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के पात्रों की सूची नहीं दे रहे है। इस कारण शासन को रिपोर्ट प्रस्तुत करने में दिक्क्त आ रही हैं। इस संबंध में एडीएम की ओर से भी पत्र लिखा गया है। मामले में अब जिलाधिकारी से मार्गदर्शन मांगा गया है।
सुभाषवीर सिंह राजपूत पीओ डूडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed