फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   PM Narendra Modi will inaugurate medical college of Etah

दिवाली से पहले एटा को तोहफा: सोमवार को पीएम मोदी करेंगे मेडिकल कॉलेज का वर्चुअल लोकार्पण

Sun, 24 Oct 2021 06:34 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 24 Oct 2021 06:34 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को सिद्धार्थनगर से एटा के रानी अवंतीबाई स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट दिखाने के लिए लेक्चर हॉल में बड़ी स्क्रीन लगाई गई है।

विज्ञापन
PM Narendra Modi will inaugurate medical college of Etah
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : @BJPLive

विस्तार

एटा जिले के लोगों का बहुप्रतीक्षित सपना सोमवार को साकार होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल तरीके से सिद्धार्थनगर से सात मेडिकल कॉलेजों का लोकार्पण करेंगे। जिसमें एटा का रानी अवंतीबाई स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज भी शामिल है। लोकार्पण कार्यक्रम को भव्य रूप देने की तैयारी की गई है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट दिखाने के लिए लेक्चर हॉल में बड़ी स्क्रीन लगाई गई है।

विज्ञापन


करीब दो साल पहले जिले के लिए मेडिकल कॉलेज की घोषणा की गई थी। इस दौरान 216.83 करोड़ रुपये की लागत से कॉलेज का निर्माण शुरू हुआ। कॉलेज अभी भी निर्माणाधीन है, लेकिन एकेडमिक विंग लगभग बनकर तैयार हो गई है। लेक्चर हॉल सहित हॉस्टल, लैब आदि का कार्य पूरा हो चुका है। 
विज्ञापन


बीते दिनों कॉलेज को मेडिकल की पढ़ाई के लिए मान्यता भी मिल गई। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेडिकल कॉलेज का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। लोकार्पण कार्यक्रम में कोई कमी न रह जाए इसको लेकर डीएम अंकित अग्रवाल दो बार तैयारियों का जायजा ले चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

PM Narendra Modi will inaugurate medical college of Etah
मेडिकल कॉलेज एटा - फोटो : अमर उजाला

25.89 एकड़ में बन रहा मेडिकल कॉलेज 
जिले में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज 25.89 एकड़ में बन रहा है। जहां पीएसी-मारहरा रोड पर 16.44 एकड़ में एकेडमिक विंग व 9.45 एकड़ में उच्चीकृत अस्पताल शामिल किया गया है। 

330 बेड का बना है मेडिकल कॉलेज
मेडिकल कॉलेज में 330 बेड हैं। यह जिले के लोगों के लिए तो बेहतर है ही, साथ ही मैनपुरी, फिरोजाबाद, कासगंज जिलों के सीमावर्ती गांव के लोगों के लिए भी काफी महत्वपूर्ण होगा। अब लोगों का स्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आगरा, अलीगढ़, सैफई आदि की की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।

कॉलेज में हैं 100 चिकित्सक
मेडिकल कॉलेज में विभिन्न रोगों के लगभग 100 चिकित्सक हैं। कॉलेज पहुंचने वाले रोगियों को इनके माध्यम से अच्छी सुविधाएं मिलेंगी। 

पांच साल बाद मिलना शुरू हो जाएंगे डॉक्टर
इस शैक्षिक वर्ष में एमबीबीएस के लिए प्रवेश किए जा रहे हैं। करीब पांच साल बाद इनका कोर्स पूरा होने पर कॉलेज से डॉक्टर मिलना शुरू हो जाएंगे।

- मेडिकल कॉलेज की लागत- 216 करोड़ 83 लाख रुपये
- मेडिकल कॉलेज में बेड- 330
- कॉलेज में चिकित्सक- 100
- कॉलेज को मिली एमबीबीएस की सीट- 100

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि कम समय में व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर मेडिकल कॉलेज को लोकार्पण के लिए तैयार किया गया है। इसमें सभी का भरपूर सहयोग रहा है। सोमवार को प्रधानमंत्री लोकार्पण करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed