फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pm Narendra Modi to address rally in BJP Lucky ground kothi meena bajar in agra

पीएम मोदी का विरोधियों पर वार, बोले- चौकीदार जाग रहा है, इसलिए विपक्ष कांप रहा है

Wed, 09 Jan 2019 12:08 PM IST
शशांक गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Published by: शशांक गौर Updated Wed, 09 Jan 2019 12:08 PM IST
विज्ञापन
Pm Narendra Modi to address rally in BJP Lucky ground kothi meena bajar in agra
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

आगरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि कुछ लोगों द्वारा भ्रम फैलाया जा रहा था कि अनुसूचित जाति, आदिवासियों, पिछड़ों को मिला आरक्षण कम कर दिया जाएगा, लेकिन हमने किसी का हक मारे बगैर आर्थिक रूप से कमजोर सवर्णो को दस फीसदी आरक्षण दिया है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सिर्फ नौकरियों में ही नहीं, शिक्षण संस्थानों में भी आरक्षण मिलेगा। उच्च शिक्षण संस्थानों में सीटें दस फीसदी बढ़ाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि चौकीदार जाग रहा है, इसलिए विपक्ष कांप रहा है। एक दूसरे को पसंद न करने वाले दल भी अब डर के मारे हाथ मिला रहे हैं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने बुधवार को कोठी मीना बाजार के मैदान में मंच से बटन दबाकर आगरा के लिए गंगाजल, आगरा दर्शन -हेलीपोर्ट व सुपर स्पेशियलिटी सेंटर समेत 3571 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके बाद जनसभा में 44 मिनट के भाषण में विपक्ष के इस सवाल का भी जवाब दिया कि यह आरक्षण चुनाव के नजदीक आने पर क्यों दिया गया? 

विज्ञापन
विज्ञापन

'महिला रक्षामंत्री ने विपक्ष के नेता छक्के छुड़ा दिए' 

Pm Narendra Modi to address rally in BJP Lucky ground kothi meena bajar in agra
मोदी की रैली में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

मोदी ने कहा कि देश में हर छठे महीने कहीं न कहीं चुनाव होते ही रहते हैं। तीन महीने पहले आरक्षण देता तो कहते कि मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ के चुनाव की वजह से दिया। कहा कि सिटीजन अमेंडटमेंट बिल के पास होने से पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बंग्लादेश से आए मां भारती के बेटे-बेटियों को भारत की नागरिकता मिलने का का रास्ता साफ हो गया है।

प्रधानमंत्री राफेल विमान डील पर कुछ नहीं बोले, लेकिन रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन के लोकसभा में दिए गए जवाब की सराहना की। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम लिए बगैर उन्हें निशाने पर लिया। कहा, महिला रक्षामंत्री ने विपक्ष के नेता छक्के छुड़ा दिए। राहुल ने रक्षामंत्री के जवाब पर जो सवाल उठाए थे, उस पर प्रधानमंत्री ने कहा कि यह निर्मला सीतारमन का ही नहीं, नारी शक्ति का अपमान किया गया है।

जीएसटी में बड़ी राहत के संकेत

Pm Narendra Modi to address rally in BJP Lucky ground kothi meena bajar in agra
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री ने जीएसटी में जल्द ही बड़ी राहत देने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि वह जीएसटी काउंसिल से अनुरोध कर चुके हैं कि जीएसटी के दायरे में आने वाले लघु उद्योगों की आय सीमा 20 लाख से बढ़ाकर 75 लाख की जाए। मध्य वर्ग के मकानों पर जीएसटी की दर 12 फीसदी से घटाकर पांच फीसदी की जाए।

कांग्रेस ने मिशेल मामा को क्यों दिया वकील

मोदी ने अगस्टा वेस्टलैंड डील में हुए घोटाले के लिए कांग्रेस पर निशाना साधा। बोले, मिशेल मामा के हाथ आते ही कांग्रेस ने उसे बचाने के लिए वकील दे दिया। इससे साफ हो गया कि दाल में काला है। कोई कुछ भी कर ले लेकिन जांच एजेंसियां अपना काम करती रहेंगी।

'गेस्ट हाउस कांड, मुजफ्फरनगर दंगा भी भूल गए'

Pm Narendra Modi to address rally in BJP Lucky ground kothi meena bajar in agra
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
मोदी ने सपा और बसपा का नाम लिए बगैर महागठबंधन पर हमला बोला। कहा कि जो लोग एक दूसरे को देखना पसंद नहीं करते थे, वे भी चौकीदार के डर से हाथ मिला रहे हैं। इन लोगों ने गेस्ट हाउस कांड और मुजफ्फरनगर दंगे जैसी घटनाओं को भी भुला दिया है।

पंचधारा का मंत्र

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार पंचधारा के मंत्र पर काम कर रही है। ये हैं बच्चों को पढ़ाई, नौजवानों को कमाई, बीमारों को दवाई, किसानों को सिंचाई और जन-जन की सुनवाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed