फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pm Narendra Modi Rally in Kasganj Patiyali security arrangements being tested by police

कासगंज: प्रधानमंत्री की रैली में सुबह से ही परखे जा रहे सुरक्षा के इंतजाम, सभा स्थल पर चप्पे-चप्पे की जांच

Fri, 11 Feb 2022 10:20 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 11 Feb 2022 10:20 AM IST
सार

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला पुलिस ने रूट डायवर्जन के लिए चार स्थानों को चिह्नित किया है। केवल रैली स्थल की ओर जाने वाले वाहनों को ही सामान्य रूट पर निकलने की इजाजत है। 

विज्ञापन
Pm Narendra Modi Rally in Kasganj Patiyali security arrangements being tested by police
रैली स्थल पर चप्पे-चप्पे की हो रही जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कासगंज के पटियाली में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। उनके कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जांच एजेंसियां सभा स्थल पर चप्पे-चप्पे की जांच की जा रही है। मेटल डिटेक्टर व अन्य उपकरणों के माध्यम से हेलीपैड से लेकर मंच स्थल और मैदान के चारों ओर चेकिंग हो रही है। शुक्रवार सुबह से ही भाजपा समर्थकों और कार्यकर्ताओं का दूरदराज के इलाकों से पहुंचना शुरू हो गया है। ट्रैफिक रूट का डायवर्जन भी जगह-जगह से शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी पटियाली में 40 मिनट रुकेंगे। वह दोपहर 2:15 बजे पटियाली पहुंचेंगे और 3:15 बजे लौट जाएंगे। रैली की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने रूट डायवर्जन के लिए चार स्थानों को चिह्नित किया है। केवल रैली स्थल की ओर जाने वाले वाहनों को ही सामान्य रूट पर निकलने की इजाजत रहेगी। सुबह नौ बजे से रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू कर दी गई, जो कार्यक्रम समापन तक लागू रहेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

प्रधानमंत्री की चुनावी रैली की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। गुरुवार को पूरे दिन सुरक्षा एजेंसियां चुनावी रैली के मैदान में डटी रहीं और चप्पे चप्पे की चेकिंग की। हेलीपैड से लेकर मंच तक जाने वाले रास्ते को चेक किया गया। मेटल डिटेक्टर व जमीन की गहराई की जांच अन्य उपकरणों से की गई। हेलीपैड पर बनाई गई इंटरलॉकिंग सड़क के टायल्स उखड़वाकर जांच की। 

डॉग स्क्वायड द्वारा भी पूरे मैदान में बारीकी से जांच पड़ताल की गई। हेलीपैड से मंच तक जाने वाले रास्ते को पूरी तरह से परखा गया। पूरे दिन ही जांच पड़ताल का दौर चला। रैली स्थल के आसपास के इलाकों को भी सुरक्षा एजेंसियों ने देखा। प्रधानमंत्री की रैली में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हिस्सा लेंगे। उनके मंच की ओर आने वाले रास्ते की भी जांच की गई।

चार हेलीपैड बनाए गए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक हेलीकॉप्टर में खुद सवार होंगे और उनके साथ दो अन्य एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर सुरक्षा की दृष्टि से रहेंगे। ये तीनों हेलीकॉप्टर रैली स्थल के पास बनाए तीन हेलीपैडों पर उतरेंगे। यह तीन हेलीपैड एक मैदान पर तैयार किए गए हैं। पीएम कौन से हेलीकॉप्टर से उतरेंगे यह आखिरी वक्त पर ही मालूम होगा। जबकि सीएम योगी के लिए पास में ही दूसरे मैदान में हेलीपैड तैयार किया गया है। जहां सीएम योगी का हेलीकॉप्टर उतरेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed