{"_id":"620242d4eb76de18295392b9","slug":"pm-narendra-modi-public-meeting-postponed-for-a-day-in-kasganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: कासगंज के पटियाली में प्रधानमंत्री मोदी की चुनावी सभा एक दिन टली, यह है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: कासगंज के पटियाली में प्रधानमंत्री मोदी की चुनावी सभा एक दिन टली, यह है वजह
Tue, 08 Feb 2022 03:45 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 08 Feb 2022 03:45 PM IST
सार
भाजपा के जिलाध्यक्ष केपी सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम एक दिन टल गया है। अब पीएम मोदी 11 फरवरी को पटियाली में आएंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज के पटियाली विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा एक दिन टल गई है। अब यह चुनावी सभा 11 फरवरी को होगी। 10 फरवरी को प्रथम चरण का मतदान होने के कारण कार्यक्रम का टलना माना जा रहा है। भाजपा नेता अब नए कार्यक्रम के हिसाब में तैयारियों में जुट गए हैं। वहीं प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर एसपीजी के अधिकारी यहां पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
एसपीजी टीम ने जिले की डीएम हर्षिता माथुर एवं पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंत्रणा की। कार्यक्रम स्थल का भी अधिकारियों और एसपीजी की टीम ने निरीक्षण किया। रैली स्थल पर हेलीपैड बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा पंडाल व अन्य व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित करने के लिए मैदान तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
भाजपा के जिलाध्यक्ष केपी सिंह ने बताया है कि प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम एक दिन टल गया है 10 फरवरी को मतदान होने के कारण यह कार्यक्रम टलना माना जा रहा है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 को पटियाली आएंगे। कार्यक्रम से जुड़ी तैयारियों को तेजी से पूरा किया जा रहा है। तैयारियों से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी को प्रमुख कार्यकर्ताओं को सौंपा गया है।
विज्ञापन