फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pm Narendra Modi in Akshaya Patra Foundation program vrindavan

गोमाता के दूध का कर्ज नहीं चुका पाएगा देश, वो हमारी संस्कृति-परंपरा का अहम हिस्सा: पीएम मोदी

Mon, 11 Feb 2019 12:17 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 11 Feb 2019 12:17 PM IST
विज्ञापन
Pm Narendra Modi in Akshaya Patra Foundation program vrindavan
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि गोमाता के दूध का कर्ज देश के लोग कभी नहीं चुका पाएंगे। गाय हमारी संस्कृति और परंपरा का अहम हिस्सा है। गोमाता ने दूध-दही और मक्खन से अपने बालगोपाल का पोषण किया था। ग्रामीण अर्थव्यवस्था में भी गोमाता का बड़ा योगदान है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मथुरा में तो गो सेवा की एक समृद्ध परंपरा है। गोकुल की इस भावना को विस्तार देते हुए पशुधन को स्वस्थ और बेहतर बनाने को राष्ट्रीय कामधेनु आयोग बनाने का फैसला लिया गया है। इसमें 500 करोड़ सरकार दे रही है। इससे गोवंश की सुरक्षा भी होगी। 

विज्ञापन


 

सोमवार को वृंदावन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के कार्यक्रम में गरीब बच्चों को भोजन परोसा। यह कार्यक्रम फाउंडेशन द्वारा गरीब बच्चों को 300 करोड़वीं थाली परोसे जाने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। इसमें प्रधानमंत्री ने स्वच्छता और स्वस्थ बचपन पर जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


'मजबूत इमारत के लिए ठोस नींव जरूरी'

Pm Narendra Modi in Akshaya Patra Foundation program vrindavan
अक्षय पात्र फाउंडेशन के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र, मुख्यमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि स्कूलों में मिडडे मील की परंपरा आजादी के पहले से रही है। इसका कारण भारत की स्थिति और परिस्थितियां थी। गुलामी के लंबे काल खंड के कारण साधनों की कमी थी। गरीबी चरम पर थी। लोगों को रोजी-रोटी के लिए भी संघर्ष करना पड़ता था। इसका सबसे नकारात्मक प्रभाव बच्चों पर पड़ा। 

मोदी ने कहा कि जिस तरह से मजबूत इमारत के लिए नींव का ठोस होना जरूरी है, उसी तरह शक्तिशाली भारत के लिए स्वस्थ्य बचपन का होना जरूरी है। जिस देश का बचपन कमजोर होगा, उस देश के विकास की गति भी धीमी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने 55 महीनों के भीतर बच्चों को एक स्वस्थ्य जीवन देने का काम किया है। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने बचपन के आसपास मजबूत सुरक्षा घेरा बनाने का प्रयास किया है। इस सुरक्षा के तीन पहलू हैं, खानपान, टीकाकरण और स्वच्छता। अब बदली परिस्थितियों में पोषकता के साथ, पर्याप्त और अच्छी गुणवत्ता वाला भोजन बच्चों को मिले, ये सुनिश्चित किया जा रहा है।

 

स्वच्छता का दिया संदेश

Pm Narendra Modi in Akshaya Patra Foundation program vrindavan
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री ने बताया कि हमने टीकाकरण अभियान को मिशन मोड में चलाने का फैसला किया। मिशन इंद्रधनुष से देश में लगभग 3 करोड़ 40 लाख बच्चों और 90 लाख गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया गया है। टीकों की संख्या में बढ़ोत्तरी भी की गई। पांच नए टीके जोड़े गए हैं। जापानी बुखार का खतरा कम करने को भी टीका बनाया गया है। 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस बार प्रयागराज कुम्भ के मेले ने देश को स्वच्छता का संदेश देने में सफलता पाई है। आम तौर पर कुम्भ में नागा बाबाओं की चर्चा होती है, पहली बार न्यूयॉर्क टाइम्स ने कुम्भ की स्वच्छता को लेकर रिपोर्ट छापी है। 

उन्होंने कहा कि गंदगी बच्चों के लिए घातक सिद्ध होती है। बच्चों को डायरिया से सबसे ज्यादा खतरा होता है। स्वच्छ भारत अभियान के माध्यम से इस खतरे को दूर करने का बीड़ा हमने उठाया। स्वच्छता ऐसी ताकत है, जो गरीब को बिना किसी खर्च के जीवनदान दे रही है।

मंच पर ये लोग रहे मौजूद

Pm Narendra Modi in Akshaya Patra Foundation program vrindavan
मंच पर प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री व अन्य - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री मोदी ने लाखों गरीब बच्चों को भोजन उपलब्ध करने के लिए अक्षय पात्र फाउंडेशन को साधुवाद और शुभकामना दी।  मोदी ने गीता के श्वलोक का उदाहण देते हुए कहा कि जो दान कर्तव्य समझकर उचित समय और योग्य व्यक्ति को दिया जाता है, उसे सात्विक दान कहते हैं।  

बजट को किसानों के लिए हितकारी बताते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान योजना का अगर सबसे बड़ा लाभ किसी राज्य को होने जा रहा है तो वो उत्तर प्रदेश है। क्योंकि यहां छोटे किसानों की संख्या ज्यादा है। सरकार उन्हें सालाना छह हजार रुपये दे रही है। 

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज के कुंभ की व्यवस्थाओं पर बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में ऐसा आयोजन हो रहा है जिसका संदेश विदेशों तक में गया है। विदेशी भी स्वच्छता की तारीफ करते नहीं थक रहे।

कार्यक्रम के मंच पर राज्यपाल राम नाईक, सांसद हेमामालिनी, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल, कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, महापौर मुकेश आर्यबंधु, विधायक कारिंदा सिंह, अक्षयपात्र फाउंडेशन के चेयरमैन मधु पंडित दास और वाइस चेयरमैन चंचलापतिदास मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed