फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pm Modi Will Interact With Women Of Self Help Group In Virtual Clean Festival

वर्चुअल स्वच्छ महोत्सवः आज पीएम मोदी करेंगे स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद

Thu, 20 Aug 2020 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 20 Aug 2020 12:06 AM IST
सार

ट्रायल शुरू होने से पूर्व नगर निगम के अधिकारियों की मदद से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा कचरे से तैयार किए सजावट के सामान को टेबिल पर सजाकर रखा था।

विज्ञापन
Pm Modi Will Interact With Women Of Self Help Group In Virtual Clean Festival
स्वयं सहायता समूह की महिलाएं जिनसे पीएम मोदी करेंगे संवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के तहत कचरे से उपयोगी सामान बनाने वाली स्वयं सहायता समूह से जुडी महिलाओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 अगस्त को वर्चुअल आयोजन के दौरान संवाद करेंगे। इसके लिए बुधवार को नगर निगम के जीवाराम हाल में तैयारियों को अंतिम रुप दिया गया। दिल्ली से आई आईटी की एक्सपर्ट टीम ने ट्रायल कराया। समूह से जुडी महिलाओं के संवाद का ट्रायल लिया गया। पीएम मोदी गुरुवार को सुबह 11 बजे संवाद करेंगे। 
विज्ञापन


स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के लिए अवार्ड के लिए स्वच्छ महोत्सव 2020 का वर्चुअल आयोजन दिल्ली में गुरुवार को आयोजित किया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी  दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्वयं सहायता समूह से जुडी महिलाओं से संवाद करेंगे।
विज्ञापन


इसके लिए फिरोजाबाद में जाहरवीर स्वयं सहायता समूह से जुडी महिलाओं को चुना गया है। दरअसल स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत सीधे संवाद के लिए पीएम मोदी ने देश के जिन चार शहरों को चुना है उसमें फिरोजाबाद भी शामिल है। अन्य तीन शहरों में मुंगेर, करनाल और मैसूर हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को नगर निगम में आयोजन के ट्रायल के दौरान आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव दुर्गा शंकर मिश्र द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद किया और कई सवाल भी किए। सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से महिलाओं द्वारा कचरे से तैयार किए गए सजावट के आइटमों का अवलोकन भी किया।

ट्रायल शुरू होने से पूर्व नगर निगम के अधिकारियों की मदद से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा कचरे से तैयार किए सजावट के सामान को टेबिल पर सजाकर रखा था। इस दौरान मेयर नूतन राठौर, नगर आयुक्त विजय कुमार, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर सुदेश यादव, सहायक अभियंता निर्माण विभाग अमनेंद्र गौतम के साथ अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। 

ट्रायल संवाद में बोली महिलाएं रोजगार मिला  परिवार की स्थिति में आया सुधार 
दिल्ली से संवाद के दौरान सचिव दुर्गा शंकर मिश्र से जाहरवीर सहायता समूह की संचालिका गीतादेवी ने कहा उनके ग्रुप से जुड़ी महिलाओं को जहां रोजगार मिला है। वहीं परिवार की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हुआ है। कचरे से तैयार किए गए आइटमों को बाजार में बेचते हैं। इसकी एवज में प्रतिमाह आठ से नौ हजार रुपये की आय होती है। जबकि कचरा हम लोगों को दस से 12 रुपये किलो में मिल जाता है। 25 समूह की करीब 250 महिलाओं को प्रशिक्षण देने वाली

नीलम ने भी सचिव से संवाद किया। नीलम ने बताया कि कचरे से तैयार किए गए सजावटी सामानों को बाजार में बेचने के लिए दुकानदारों के यहां सैंपल के रुप में रखवाते है। डिमांड आने पर उसको तैयार कर दुकानदार को उपलब्ध कराया जाता है। कचरे से तैयार किए गए सामान की ऑनलाइन बिक्री भी शुरु कर दी गई है। जिसको 50 रुपये से लेकर पांच सौ रुपये तक में कचरे से बने आयटम बेचे जा रहे हैं। 

परिवार से मिली प्रेरणा 
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ट्रेनिंग देने वाली नीलम ने बताया कि उनको कचरे से आइटमों को तैयार करने की प्रेरणा अपने परिवार के बुजुर्गों से मिली थी। पहले लोग हाथ के पंखे, पायदान, चारपाई बुनने के लिए प्लास्टिक की रस्सी को कचरे से तैयार करती थी।

रस्सी तैयार होने के साथ ही चारपाई आदि बुनी जाती थी। बुजुर्गों की प्रेरणा से आज इस मुकाम तक पहुंच गए। नगर निगम से पूर्व आगरा और दिल्ली में भी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ट्रेनिंग दे चुके है।

कैमरे के सामने नहीं आ पा रही थी सभी महिलाएं
नगर निगम अधिकारियों द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु सभी 15 महिलाओं को सामाजिक दूरी का पालन करते हुए यूसेफ में बैठाया गया था। लेकिन यह सभी महिलाएं कैमरे के सामने नहीं आ पा रही थी। जिसको लेकर सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने नगर आयुक्त विजय कुमार से कहा कि महिलाओं को इस तरह से बैठाया जाए कि सभी महिलाएं कैमरे के सामने दिखाई दें। 

स्वच्छ महोत्सव 2020 में फिरोजाबाद नगर निगम को मिल रहे सम्मान के लिए नगर निगम के सभी पार्षदों, अधिकारियों, सफाई कर्मचारियों और शहर की जनता का हार्दिक आभार है। जिन्होंने अपनी मेहनत से नगर को सुंदर बनाने में योगदान दिया। आगे भी इसी तरह के प्रयास जारी रहेंगे। कचरे से उपयोगी सामान बना कर स्वयं सहयता समूह से जुडी महिलाओं ने भी स्वच्छता का बडा संदेश सुहाग नगरी से पूरे देश को दिया है। - नूतन राठौर, महापौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed