फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pm Modi Rally In agra On 25 April in Kothi Meena Bazaar

Lok Sabha Election 2024: आगरा में पीएम मोदी की रैली 25 अप्रैल को, इस मैदान से साधेंगे समीकरण

Sat, 20 Apr 2024 08:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 20 Apr 2024 08:04 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अप्रैल को आगरा आ रहे हैं। उनके आगमन का कार्यक्रम लगभग तय हो चुका है। पीएम मोदी की जनसभा कोठी मीना बाजार में होगी। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं।
 

विज्ञापन
Pm Modi Rally In agra On 25 April in Kothi Meena Bazaar
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अप्रैल को आगरा मंडल के प्रत्याशियों के समर्थन में कोठी मीना बाजार के मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। उनका कार्यक्रम लगभग फाइनल हो चुका है। शुक्रवार को संगठन की बैठक में जनसभा की तैयारियां पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए।
विज्ञापन


एमजी रोड स्थित भाजपा के केंद्रीय चुनाव कार्यालय में आयोजित बैठक में महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, केंद्रीय राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने पदाधिकारियों से जनसभा की सफलता के लिए मंत्रणा की।
विज्ञापन

महाजन ने कहा लोकसभा का यह चुनाव भारतीय जनता पार्टी और कार्यकर्ता दोनों के लिए महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री की जनसभा को सफल बनाने के लिए हरेक कार्यकर्ता जुट जाए। जनसभा में आगरा के अलावा आसपास के जिलों से भी कार्यकर्ता पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनसभा की व्यवस्थाओं में पार्किंग, खानपान सहित सभी बिंदुओं पर पदाधिकारियों से चर्चा की गई। जिम्मेदारियां दी गईं। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि आगरा में प्रधानमंत्री की जनसभा को अभूतपूर्व बनाने की दिशा में काम करें।


बैठक में सुनील टंडन, टीएन अग्रवाल, डॉ. यादवेंद्र शर्मा, वीरेंद्र अग्रवाल, अशोक पिप्पल, राजकुमार गुप्ता, मुनेंद्र जादौन, दिगंबर सिंह धाकरे, मनवीर चौहान, मनमोहन कुशवाहा, गौरव राजावत, मनीष गौतम, महेश शर्मा, एसपी भारद्वाज आदि मौजूद रहे।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed