फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   pm modi election railly, dariyavganj fire station

पीएम मोदी 10 को दरियावगंज फायर स्टेशन के सामने करेंगे जनसभा को संबोधित

Mon, 07 Feb 2022 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
pm modi election railly, dariyavganj fire station
कासगंज पटियाली में पीएम नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करतीं डीएम हर्ष? - फोटो : KASGANJ
कासगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 फरवरी को चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। जनसभा दरियावगंज फायर स्टेशन के सामने बड़े मैदान में होगी। डीएम और एसपी ने कार्यक्रम स्थल का भ्रमण करके सुरक्षा व्यवस्था को जायजा लिया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम स्थल में बदलाव किया गया है। पहले पटियाली के एसबीआर इंटर कॉलेज के मैदान में चुनावी रैली होनी थी।
विज्ञापन

डीएम हर्षिता माथुर और एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने सोमवार को दोपहर के समय प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में निरीक्षण किया। एसबीआर इंटर कॉलेज के मैदान में चार हेलीकॉप्टर के उतरने की कठिनाइयों को देखते हुए कार्यक्रम स्थल में बदलाव किया गया है। पीएम मोदी के बेड़े में तीन हेलीकॉप्टर होंगे, जबकि एक हेलीकॉप्टर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का होगा। एसबीआर के मैदान में चार हेलीकॉप्टर की लैंडिंग संभव नहीं थी। सुरक्षा के लिहाज से प्रशासनिक अधिकारियों ने पार्टी नेताओं को इस संबंध में जानकारी दी तो पार्टी नेताओं ने दरियावगंज फायर स्टेशन के सामने खाली मैदान में जनसभा आयोजित करने का निर्णय लिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने इस स्थान का भी निरीक्षण किया। सुरक्षा के लिहाज से बदले गए स्थान को सही बताया गया। इस स्थान पर अब पार्टी के स्तर से तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। इस मैदान में सभी चारों हेलीकॉप्टर सुरक्षित तरीके से लैंड किए जा सकेंगे। भाजपा जिला प्रभारी हर्षवर्धन आर्य, जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, विधायक एवं प्रत्याशी ममतेश शाक्य, ज्ञान तिवारी तैयारियों में जुटे नजर आए।
विज्ञापन

---
-सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निरीक्षण किया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम स्थल को बदला गया है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की परेशानी न रहे। अभी तक प्रधानमंत्री का आधिकारिक कार्यक्रम प्राप्त नहीं हुआ है। - हर्षिता माथुर, डीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। बाहरी जनपदों से भी फोर्स आएगी। कार्यक्रम स्थल पर भी सुरक्षा के लिहाज से निरीक्षण किया गया है। - रोहन प्रमोद बोत्रे, एसपी।

- पार्टी स्तर से प्रधानमंत्री की चुनावी रैली के कार्यक्रम की तैयारियां की जा रहीं हैं। पार्टी मुख्यालय से 10 फरवरी की रैली के लिए दिशा निर्देश प्राप्त हुए हैं। अब कार्यक्रम स्थल में बदलाव किया गया है। - केपी सिंह सोलंकी, जिलाध्यक्ष, भाजपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed