{"_id":"6434fc7762ddaca42d05faaa","slug":"pm-house-built-from-duda-in-agra-railways-gave-notice-to-break-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब: आगरा में डूडा से बनवाए पीएम आवास, रेलवे ने दिया तोड़ने का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब: आगरा में डूडा से बनवाए पीएम आवास, रेलवे ने दिया तोड़ने का नोटिस
Tue, 11 Apr 2023 11:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 11 Apr 2023 11:51 AM IST
सार
क्षेत्रीय लोगों का कहना सरकार ने पट्टे पर उन्हें रहने को जमीन दी। इस जमीन पर डूडा से पीएम आवास बनवाए और अब रेलवे ने इन्हें तोड़ने का नोटिस दिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
आगरा के लोहामंडी स्थित राज नगर में रेलवे लाइन किनारे रहने वाले 70 से अधिक परिवार जनप्रतिनिधियों के चक्कर काट रहे हैं। सरकार ने पट्टे पर भूमि दी। डूडा ने भूमि पर पीएम आवास बनवा दिए। अब रेलवे ने आवास तोड़ने और जमीन खाली करने के लिए नोटिस थमा दिए हैं। बेघर होने के डर से लोग विधायक और मंत्रियों के चक्कर काट रहे हैं।
राज नगर बस्ती में गरीब बच्चों को पढ़ाने वाले बाल कार्यकर्ता नरेश पारस ने बताया कि 14 साल पहले बसपा सरकार में बस्ती में रहने वाले लोगों को प्रशासन ने सर्वजन हिताय गरीब आवास योजना के तहत 90 वर्ष का पट्टा किया था। पट्टे की भूमि पर झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले लोगों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बना लिए। क्षेत्रीय निवासी मालती देवी ने बताया कि 20 साल से यहां रह रहे हैं। अब रेलवे ने जमीन खाली करने के लिए नोटिस जारी किए हैं।
ये भी पढ़ें - Agra: जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा- अयोध्या में 51 कुंडों की सेवा करेंगे आगरा वाले, बताई ये वजह