फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   PM Awas Yojana ineligible were given benefit of government House in Etah

PM Awas Yojana: पक्के मकान वालों को मिल गया आशियाना, भटक रहे जरूरतमंद

Fri, 20 May 2022 03:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 20 May 2022 03:08 PM IST
सार

गांव में जिनके पक्के घर बने हुए हैं, उन्हें  प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास का लाभ दे दिया गया।  पूर्व ग्राम प्रधान के ही परिवार में दो बेटे और एक रिश्तेदार भी लाभार्थी की सूची में शामिल हैं।
 

विज्ञापन
PM Awas Yojana ineligible were given benefit of government House in Etah
प्रधानमंत्री आवास योजना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले के जलेसर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत बेघरों को आवास का लाभ दिया जाता है, लेकिन जिले में अधिकारियों की सह पर अपात्रों को लाभ दिया जा रहा है। मामला वित्तीय वर्ष 2021-22 का है जिसमें ग्राम पंचायत गोपालपुर में पूर्व ग्राम प्रधान के ही परिवार में दो बेटे और एक रिश्तेदार को लाभ दे दिया गया। जबकि उनके गांव में पक्के मकान पहले से बने हुए हैं। इसको लेकर कई शिकायतें की गई हैं, लेकिन कागजों में ही उनका निस्तारण कर दिया गया। कार्रवाई किसी पर नहीं की गई। यहां तक कि एक बीडीओ के पत्र के अनुसार अपात्र को पात्रों की सूची में लाभ देने का भी जिक्र भी किया गया है।
विज्ञापन

 

पहले से बने हैं पक्के घर 

जलेसर की ग्राम पंचायत गोपालपुर में पूर्व प्रधान बृजेश कुमार ने अपने दो सगे भाइयों और साले को गलत तरीके से पीएम आवास योजना का लाभ दिलाया है। पूर्व प्रधान के भाई अजयवीर, सुखवीर और साले सुनील कुमार को आवास दिलाया गया। जबकि इन सभी के पहले से पक्के मकान बने हुए हैं। एक व्यक्ति ने पीएम पोर्टल पर शिकायत भी की लेकिन गलत शिकायत करार देते हुए निस्तारण दिखा दिया गया। 
विज्ञापन

गलत दे दी गई रिपोर्ट 

गांव के एक व्यक्ति ने पूजा देवी पत्नी प्रेमशंकर को पीएम आवास का लाभ गलत तरीके से देने की शिकायत की। जबकि उसका भी गांव में पक्का मकान है। इसकी शिकायत पीएम पोर्टल पर की गई, लेकिन अपात्र पर कार्रवाई के बजाए बीडीओ ने एक पत्र में जिलाधिकारी को लिखा है कि शिकायतकर्ता का नाम पात्रों की सूची में नहीं हैं। साइट खुलने पर उसका नाम भी शामिल कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कराई जाएगी जांच 

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अवधेश सिंह ने बताया कि  ग्राम पंचायत गोपालपुर में जिन अपात्रों को पीएम आवास का लाभ दिया गया है उनकी जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed