{"_id":"5d39e74e8ebc3e6cf60c8141","slug":"pm-awas-agra-news-agr397861047","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसपोर्ट नगर के पास बनेंगे 500 प्रधानमंत्री आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसपोर्ट नगर के पास बनेंगे 500 प्रधानमंत्री आवास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। शहरी क्षेत्र के रहने वाले ऐसे लोगों के लिए खुशखबरी है, जिनके पास न जमीन है और न मकान वह लोग खुले आसमान के नीचे या किराए के मकान में रहने को मजबूर हैं। अब ट्रांसपोर्ट नगर के पास प्रधानमंत्री आवासीय कालोनी बनाई जाएगी। जहां आवास लेने वाले व्यक्ति को छह किस्तों में उसका भुगतान करना होगा। किस्त प्रत्येक तीन माह में जमा करनी होगी।
प्रधानमंत्री आवासीय योजना के तहत जिले में 500 आवास बनाए जाएंगे। इसके लिए ट्रांसपोर्ट नगर के पास भूमि का चिह्नित कर ली गई है। यह योजना शहर बासिंदों के लिए शुरु की गई है। अक्सर देखने में आता है कि शहर में कुछ लोग त्रिपाल टंागकर रात गुजारते है तो कुछ लोग खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर होते हैं। ऐसे लोगों को प्रधानमंत्री आवास दिया जाएगा। इसके लिए उन्हें फार्म भर पांच हजार रुपये से अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन कराने के बाद जब आवास का निर्माण हो जाएगा उस समय वह उनको आवंटित कर दिए जाएंगे। आवासों की जो कीमत आंकी जाएगी। वह व्यक्ति को छह किश्तों में देनी होगी। प्रत्येक किस्त तीन माह बाद जमा करनी होगी। इसके साथ ही उस व्यक्ति को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ढाई लाख रुपये का अनुदान और मिलेगा। यह धनराशि व्यक्ति के खाते में डालकर आवासों में काट लिया जाएगा। यह आवास उस व्यक्ति को दिया जाएगा। जिसकी वार्षिक आय तीन लाख रुपये होगी।
आवेदनकर्ता का कराया जाएगा सत्यापन
आवास के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति की जिलाधिकारी द्वारा गठित टीम व डूडा कार्यलय द्वारा सत्यापन कराया जाएगा। इसके बाद ही व्यक्ति को कालोनी के लिए चिह्नित किया जाएगा। प्रधानमंत्री आवासीय कालोनी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जहां इसका फार्म डूडा कार्यालय से दिया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवासीय आवास के लिए भूमि का चयन कर लिया गया है। जल्द ही डीपीआर करा इसका निर्माण कराया जाएगा।
आरके चौबे, पीओ डूडा