फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   pm avas, ado

ग्राम पंचायतों में अनियमितताएं, एडीओ पर गिरी गाज

Thu, 31 Oct 2019 10:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 10:49 PM IST
विज्ञापन
pm avas, ado
कासगंज। अमांपुर विकासखंड की अधिकांश ग्राम पंचायतों में अनियमितताएं मिलीं। अपात्रों को योजनाओं का लाभ दिया गया है और विकास कार्यों में वित्तीय अनियमितता भी की गई हैं। इनके लिए अमांपुर ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी दोषी पाए गए हैं। डीएम के निर्देश पर डीपीआरओ ने एडीओ पंचायत के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा हैै।
विज्ञापन

डीएम चंद्रप्रकाश सिंह को शिकायत मिल रही थी कि अमांपुर विकासखंड की अधिकांश ग्राम पंचायतों में अनियमितताएं की जा रही हैं। इस पर जिला पंचायत राज अधिकारी शाहनाज अंसारी ने जांच कराई। पाया गया कि अमांपुर की ग्राम पंचायत जखा में सफाई कर्मचारी को शौचालय की धनराशि दी गई है। इसके अलावा इस ग्राम पंचायत में धरातल पर कार्य न कराकर कागजों पर कार्य कराए गए हैं। गांव कासिमपुर निहारी सहित 30 से अधिक ग्राम पंचायतों में विकासकार्यों में अनियमितताएं मिली हैं। डीपीआरओ ने इस मामले में अमांपुर विकासखंड के सहायक विकास अधिकारी पंचायत भगवानदास को प्रथम दोषी माना है। डीपीआरओ ने सहायक विकास अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनसे कार्यभार छोड़ने को कहा है और उनसे तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। चेतावनी दी है कि तीन दिन बाद उनका वेतन रोक दिया जाएगा। एडीओ पंचायत भगवान दास पर अधिकारियों के आदेश दरकिनार करने का भी आरोप है।
विज्ञापन

पिछले दिनों भी हुई थी कार्रवाई
कासगंज। विकास कार्यों में अनियमितताएं मिलने के मामले में पिछले दिनों भी सहायक विकास अधिकारियों पर कार्रवाई हुई थी। बिना विकास कार्य कराए झूठी सूचनाएं देने के आरोप में कासगंज, सोरों और सहावर के सहायक विकास अधिकारियों पर पिछले महीने डीपीआरओ ने कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमांपुर ब्लॉक पर एक नजर
- 61 ग्राम पंचायतें।
- 30 से अधिक ग्राम पंचायतों में मानकविहीन है विकास कार्य।
- 10 ग्राम पंचायतों में सबसे अधिक अनियमितताएं।
- अनियमितताओं के मामलों में सहायक विकास अेधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। चेतावनी दी गई है कि तीन दिन में स्पष्टीकरण नहीं दिया गया तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। उच्चाधिकारियों के आदेश की वह लंबे समय से अवहेलना कर रहे थे।
- शाहनाज अंसारी, डीपीआरओ। े
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed