{"_id":"6207f8c62c00ba715d03acf3","slug":"pm-and-cm-simplified-the-political-maths-of-9-assemblies-kasganj-news-agr52406003","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम और सीएम ने 9 विधानसभाओं के सियासी गणित को साधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम और सीएम ने 9 विधानसभाओं के सियासी गणित को साधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाली(कासगंज)। कासगंज, एटा, बदायूं और फर्रुखाबाद जनपद की नौ विधानसभा सीटों के सियासी समीकरणों को पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ ने पटियाली की चुनावी रैली के माध्यम से साधा। पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों के माध्यम से यह संदेश जनता के बीच भेजा, भाजपा की सरकार बन रही है। परिवारवादी राजनीति करने वाले दलों को जनता नकार रही है।
पीएम मोदी और सीएम योगी ने कासगंज के भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र राजपूत, अमांपुर के हरिओम वर्मा, पटियाली के ममतेश शाक्य, एटा के विपिन वर्मा डेविड, मारहरा के वीरेंद्र लोधी, अलीगंज के सत्यपाल सिंह राठौर, जलेसर के संजीव दिवाकर, शेखुपुर प्रत्याशी धर्मेंद्र शाक्य, कायमगंज की गठबंधन की अपना दल की प्रत्याशी डॉ. सुरभि शाक्य को जनता से वोट देकर आशीर्वाद देने का आह्वान किया। इन प्रत्याशियों के अलावा वर्चुअली रूप से जनपद हाथरस, फिरोजाबाद और बरेली के भाजपा प्रत्याशियों के लिए भी वोट की अपील की।
पीएम मोदी ने बड़े साफ तौर पर सुशासन और कानून का राज स्थापित करने की बात रखते हुए कहा कि यूपी को ऐसा राज्य चाहिए जो रात्रि के समय में कोई ट्रेन से आने वाला यात्री स्टेशन पर उतरे तो सीधे अपने घर जाने की हिम्मत कर सके और सुबह के इंतजार में रात को स्टेशन पर विश्राम न करे। पीएम ने विपक्षी दलों से सावधान करते हुए कहा कि परिवारवादियों से दूर रहना है। उन्होंने जनता से सवाल किया कि गुंडे, माफिया जेल में रहें या महल में। इसी तरह के सियासी प्रहार उन्होंने मतदाताओं को साधने के लिए किए।
विज्ञापन
सीएम योगी ने भी जोर देकर कहा कि डबल इंजन की सरकार के एक हाथ में विकास है जो सरकार लगातार कर रही है। वहीं सरकार के दूसरे हाथ में बुल्डोजर का लीवर भी है जो गुंडों और माफियाओं के लिए है। भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह राजपूत, जिला प्रभारी हर्षवर्धन आर्य का कहना है कि पीएम और सीएम की रैली के बाद से कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा है और सभी सीटों पर भाजपा कामयाब होगी।