फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pleasant weather due to drizzle with thunderstorm

Agra News: आंधी के साथ हुई बूंदाबांदी से सुहाना हुआ मौसम

Tue, 30 May 2023 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Pleasant weather due to drizzle with thunderstorm
मैनपुरी। मंगलवार को दिन भर गर्मी से परेशान रहे लोगों को शाम के समय आंधी के साथ बारिश होने से राहत मिल गई। शाम को आई आंधी और बूंदाबांदी के चलते मौसम सुहाना हो गया। किशनी और बेवर क्षेत्र में आंधी का प्रभाव अधिक रहा। वहीं अन्य क्षेत्र में तेज हवाएं चलती रहीं। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन

मौसम साफ होने के चलते मंगलवार को सुबह से ही तेज धूप निकली। इसके चलते काफी गर्मी हुई। दिन में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। उमस ने भी लोगों को दिन भर बेहाल किया। लेकिन शाम को पांच बजे के करीब मौसम ने करवट बदली तो गर्मी से लोगों को राहत मिल गई। शहर में जहां तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई तो वहीं बेवर और किशनी क्षेत्र में हवा की रफ्तार अधिक होने से आंधी का प्रभाव अधिक रहा।
विज्ञापन

आंधी के चलते कई स्थानों पर छप्पर और टीन शेड उड़ गए। बेवर क्षेत्र में नवीगंज गांव में हाईवे किनारे एक मकान के बाहर रखा टीन शेड उड़कर हाईवे पर आ गिरा। इससे हाईवे किनारे खड़े कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हुए। हालांकि इससे कोई जनहानि नहीं हुई। हल्की बूंदाबांदी के चलते मौसम ठंडा हुआ तो लोगों को गर्मी से निजात मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा जारी मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार आगे मौसम साफ रहेगा। मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि मौसम साफ रहने से तापमान फिर बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed