फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Playing with the lives of patients only 38 hospitals and labs are being tested

UP: व्यवस्थाएं तो छोड़िए...यहां डॉक्टर भी नहीं मिले, मरीजों की जान से खिलवाड़, सिर्फ 38 अस्पताल-लैब की जांच

Tue, 20 May 2025 09:39 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 20 May 2025 09:39 AM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा मारे गए छापे में बिना डॉक्टर और मानक के संचालित मिले चिकित्सकीय संस्थान। 686 का होना था सत्यापन।

 

विज्ञापन
Playing with the lives of patients only 38 hospitals and labs are being tested
अस्पताल सांकेतिक - फोटो : freepik

विस्तार

आगरा में अस्पताल-पैथोलॉजी लैब के सत्यापन का कार्य सुस्त है। 20 दिन में 38 अस्पताल-लैब की ही जांच हो पाई है। कुल 686 के सत्यापन होने थे। इससे कई जगह मरीजों की जान से खिलवाड़ हो रहा है। बीते दिनों स्वास्थ्य विभाग के छापे में डॉक्टर के बिना अस्पताल संचालित होते मिले थे।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग में बीते साल 1317 चिकित्सकीय संस्थान पंजीकृत थे। इसमें 537 हॉस्पिटल, 491 क्लीनिक, 149 पैथोलॉजी लैब, 108 डायग्नोस्टिक सेंटर और 32 डेंटल क्लीनिक हैं। 30 अप्रैल तक इन संस्थानों की ओर से 2025-2030 के लिए लाइसेंस के नवीनीकरण का आवेदन हो चुका है।
विज्ञापन


 

इनमें से बीते दिनों जांच में 50 से अधिक अस्पताल-लैब में बिना डॉक्टरों के इलाज और जांच का मामला पकड़ा गया था। आईसीयू में जरूरी चिकित्सकीय उपकरण नहीं थे, प्रशिक्षित पैरामेडिकल स्टाफ नहीं था। इसके बावजूद ये अस्पताल संचालित हैं। लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए अस्पताल-लैब का भौतिक सत्यापन कर मानकों का आकलन किया जाना है।
विज्ञापन

20 दिन में महज 38 अस्पताल-लैब की ही जांच हो सकी है, जबकि 686 अस्पताल-लैब हैं। सीएमओ डाॅ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि अस्पताल-लैब में मानकों की जांच के लिए दो टीमें बना दी हैं, इनको निरीक्षण में तेजी लाने को कहा है। अभी 38 के सत्यापन हो चुके हैं।

 
विज्ञापन

ये जरूरी हैं मानक
- अग्निशमन की एनओसी-ऑडिट रिपोर्ट, एडीए की ओर से स्वीकृत नक्शा, नगर निगम, मेडिकल वेस्ट निस्तारण की एनओसी।
- चिकित्सक का नाम, डिग्री, पंजीकरण संख्या, व्यक्तिगत फोन नंबर। पैरामेडिकल स्टाफ की चिकित्सकीय डिग्री।
- चिकित्सकीय संस्थान के प्रवेश द्वार और चिकित्सक के चैंबर में सीसीटीवी कैमरा।
- आईसीयू की मान्यता, विशेषज्ञ और जीवनरक्षक उपकरणों की उपलब्धता।
- स्वीकृत बेड, मौके पर मौजूद बेड। बेसमेंट में आईसीयू तो नहीं।
- अस्पताल में चिकित्सकीय सेवाओं के शुल्क को बोर्ड। सेवा देने वाले डॉक्टरों का नाम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed