{"_id":"5ca34b2bbdec221435566f77","slug":"players-selected-for-athletics-competition-in-kasganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद में दम दिखाएंगे कासगंज के खिलाड़ी, एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए टीमें चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद में दम दिखाएंगे कासगंज के खिलाड़ी, एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए टीमें चयनित
Tue, 02 Apr 2019 05:14 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 02 Apr 2019 05:14 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज जिले में राज्य स्तरीय अंडर-20 एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन कर लिया गया है। इसके लिए केए पीजी कॉलेज में ट्रायल का आयोजन किया गया। चयनित खिलाड़ी छह और सात अप्रैल को इलाहाबाद के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
केए पीजी कॉलेज में आयोजित एथलेटिक्स ट्रायल में लंबी कूद, दौड़ में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ट्रायल में अच्छा प्रदर्शन कर क्वालीफाई करने वाले खिलड़ियों को टीम में स्थान दिया गया।
100 मीटर दौड़ में शैलेंद्र सिंह और उमेश, 200 मीटर दौड़ में कौशल कुमार और रंजीत सिंह, 400 मीटर दौड़ में शैलेंद्र सिंह व जितेंद्र सिंह, 800 मीटर दौड़ में अभिषेक वशिष्ठ एवं मयंक, 1500 मीटर दौड़ में जितेंद्र कुमार और अशोक कुमार, 5000 मीटर की दौड़ में अशोक कुमार व सुनील कुमार को शामिल किया गया।
विज्ञापन
वहीं लंबी कूद के लिए अंकित यादव व देवेंद्र सिंह को टीम में शामिल किया गया है। जिला एथलेटिक्स संघ सचिव सत्यवीर सिंह चौहान ने कहा कि चयनित खिलाड़ी इलाहाबाद में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगे। प्राचार्य वीके तोमर, डा. प्रवीन जादौन, भानू प्रताप, दिलीप सिंह आदि मौजूद रहे।