{"_id":"623220c07ca37556976a360e","slug":"play-holi-till-one-o-clock-don-t-play-dj-mainpuri-news-agr527399999","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली और शबे बारात खुशनुमा माहौल में मनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली और शबे बारात खुशनुमा माहौल में मनाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई। निर्णय लिया गया कि जुमे के कारण होली के दिन दोपहर एक बजे तक ही होली खेली जाएगी, जिससे मुस्लिम समाज के लोगों को जुमे की नमाज अदा करने में कोई असुविधा न हो। डीजे का प्रयोग नहीं किया जाएगा।
बैठक में डीएम अविनाश कृष्ण सिंह ने कहा कि होली, शबे-बारात के पर्व को खुशनुमा माहौल में मनाएं। ऐसा कोई कार्य न करें जिससे किसी की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचे। कहा कि जिला प्रशासन होली पर मुकम्मल व्यवस्थाएं करेगा। होली के दिन जल, विद्युत की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित होगी। शहरी, ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित रोस्टर के अनुसार निर्बाध बिजली की आपूर्ति होगी। नगर निकायों द्वारा साफ-सफाई के बेहतर इंतजाम किए जाएंगे। बाजार में खरीदारी पर नजर रखी जाए। जमाखोर और निर्धारित मूल्य से अधिक सामान की बिक्री करने वालों पर कार्रवाई की जाए। कोटा डीलर होली से पूर्व राशन का वितरण कर दें। एसडीएम तथा सीओ समन्वय बनाकर काम करें। एसपी अशोक कुमार राय, सीडीओ विनोद कुमार, एडीएम रामजी मिश्र, एएसपी मधुबन कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर प्रेम प्रकाश, एसडीएम नवोदिता शर्मा, राजनारायण त्रिपाठी, आरएन वर्मा, जयप्रकाश, सीओ सिटी अमर बहादुर सिंह, नितिन चतुर्वेदी, शफी मंसूरी, मुजम्मिल मिर्जा मौजूद रहे।