{"_id":"5d38939d8ebc3e6d250db9f7","slug":"plantetion-dm-election-kasganj-news-agr397696495","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी थीम पर रोपे जाएंगे 15.68 लाख पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी थीम पर रोपे जाएंगे 15.68 लाख पौधे
विज्ञापन
कासगंज में पौधरोपण से संबंधित बैठक में चुनावी थीम के बारे में जानकारी देते डीएम सीपी सिंह
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन की 77वीं वर्षगांठ पर 9 अगस्त से जिले में 15.68 लाख पौधे रोपे जाएंगे। पौधरोपण की थीम चुनावी होगी। इसमें पौधा मत पत्र माना जाएगा। ग्राम पंचायत को पोलिंग बूथ और प्रधान व ग्राम सचिव पीठासीन अधिकारी बनेंगे। पौधरोपण की निगरानी सेक्टर और जोन बनाकर नामित अधिकारी करेंगे।
शासन ने पौधरोपण की चुनावी थीम पर संरचना तय की है। डीएम चंद्रप्रकाश सिंह ने बैठक में कार्यक्रम की समीक्षा की। उन्होंने व्यवस्था में लगाए अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में पौधरोपण शत-प्रतिशत कराकर लक्ष्य पूरा किया जाए। पौधरोपण पूरी रुचि लेकर हो। जिस तरह से चुनावी कार्य पूरी तन्मयता के साथ किया जाता है, उसी तरीके से यह कार्य पूरा हो। जिन ग्राम पंचायतों में पौधरोपण को लेकर लापरवाही होगी और पर्यवेक्षण में लापरवाही हुई तो कार्रवाई की जाएगी। प्रत्येक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को सहजन के 5-5 पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है। हर न्याय पंचायत स्तर पर तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट पौधरोपण का सत्यापन करेंगे। प्रत्येक तहसील पर एक जोनल मजिस्ट्रेट तैनात होगा। बैठक में सीडीओ दिनेश कुमार, सीएमओ डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव, जिला वन अधिकारी दिवाकर वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।
सांस्कृतिक व धार्मिक महत्वपूर्ण उपवन बनेंगे
प्रभागीय वन अधिकारी दिवाकर वशिष्ठ ने बताया कि डीएम सीपी सिंह की अनूठी पहल को साकार रूप दिया जा रहा है। सोरों के चंदनपुर घटियारी में 62.25 हेक्टेयर भूमि पर 51 प्रजातियों के एक लाख, एक हजार पौधे रोपित कर गंगावन स्थापित होगा। गंगावन में सहजन व अन्य औषधि महत्व के पौधे रोपित होंगे। इसके अलावा धार्मिक महत्व के उपवन, जिसमें पंचवटी, नवग्रह, नक्षत्र वाटिका बनाए जाएंगे। गंगावन में जापानी तकनीक से पौधे रोपित होंगे।
विज्ञापन
आंकड़े की नजर से-
- 77 सेक्टर मजिस्ट्रेट होंगे तैनात।
- 3 जोनल मजिस्ट्रेट होंगे तैनात।
- 62.25 हेक्टेयर भूमि पर बनेगा गंगावन।
- 51 प्रजातियों के पौधे होंगे रोपित।