फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   plantation. kasganj, tree, 18 lack,

वन विभाग ने पौधरोपण की बनाई वृहद कार्ययोजना, रोपे जाएंगे 18 लाख पौधे

Mon, 06 Jan 2020 11:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
plantation. kasganj, tree, 18 lack,
कासगंज में पौधरोपण की योजना की समीक्षा करते वन एवं पर्यावरण मंत्री अनिल शर्मा - फोटो : KASGANJ
कासगंज। पर्यावरण संरक्षण के लिए शासन के निर्देश पर वन विभाग वृहद कार्ययोजना तैयार कर चुका है। जिले में लाखों पौधे रोपने के लिए जिले में कई स्थान तय कर लिए गए हैं। वन विभाग ने तैयार रिपोर्ट प्रदेश के वन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री के समक्ष पेश की। मंत्री ने समीक्षा कर ढाई सौ एकड़ जमीन में जिले में 18 लाख पौधे रोपित करने की तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में फोरलेन और सड़क चौड़ीकरण के लिए एक बड़े वन क्षेत्र में गिरावट आने के कारण स्थानीय प्रशासन के साथ ही शासन भी चिंतित है। कासगंज जिले का ग्रीन कवर फोरलेन के लिए काटे गए पेड़ों के कारण सेटेलाइट से गायब हो चुका है। इसको लेकर वन विभाग गंभीर है। प्रदेश के वन मंत्री अनिल शर्मा ने जिले में पौधरोपण के लिए वृहद कार्ययोजना तैयार की है। जिले में वन विभाग को निर्देशित किया है कि एक बड़ा क्षेत्रफल पौधेरोपित करने के लिए चयनित करें।
विज्ञापन

मंत्री के निर्देश पर आगामी मानसून सत्र में वन विभाग ने 18 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य तय किया है। इसके अलावा ढाई सौ एकड़ जमीन भी चयनित कर ली है। पूरी रिपोर्ट तैयार कर वन विभाग के अधिकारियों ने वन मंत्री के समक्ष पेश की है। प्रदेश के वन मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री अनिल शर्मा ने पूरी समीक्षा कर योजनाबद्ध तरीके से पौधे रोपने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नमामि गंगे योजना से बनेगा बायो डायवर्सिटी पार्क
वन विभाग ने इस साल बायो डायवर्सिटी पार्क विकसित करने की पूरी योजना तैयार की है। नमामि गंगे योजना के तहत 34 करोड़ रुपये की लागत से जिले में बायो डायवर्सिटी पार्क बनाया जाना है। वन मंत्री से संस्तुति करा वन विभाग ने धनराशि स्वीकृति के लिए फिर से स्मरण पत्र शासन को भेजा है।

कब्जामुक्त सरकारी जमीनों पर पौधरोपण के दिए निर्देश: वन मंत्री
प्रदेश के वन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत में बताया कि कासगंज जिले में पौधरोपण को लेकर शासन गंभीर है। जिले में 18 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य तय किया गया है। ढाई सौ एकड़ जमीन पर पौधे रोपित किए जाएंगे। कब्जा मुक्त कराई गईं सरकारी जमीनों पर भी पौधरोपण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में गंगावन की स्थापना की गई है। ऐसे ही और भी वन स्थापित किए जाएंगे। वन विभाग द्वारा तैयार कार्ययोजना को समीक्षा कर ली है और बेहतर से बेहतर प्रयास करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed