फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   plantation campaign target of planting 51 lakh trees in Agra

पौधारोपण: आगरा में पिछले साल लगाए गए 45 लाख पौधों का पता नहीं, इस बार 51 लाख का लक्ष्य

Sat, 11 Jun 2022 09:26 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 11 Jun 2022 09:26 AM IST
सार

आगरा में पौधे लगाने की शुरुआत जुलाई में बारिश के साथ हो जाएगी। वन विभाग की 23 नर्सरियों में इसके लिए 50 लाख से अधिक पौधे तैयार हो रहे हैं। 

विज्ञापन
plantation campaign target of planting 51 lakh trees in Agra
पिछले साल यहां हुआ था पौधारोपण, नहीं बचा एक भी पौधा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने के लिए इस बार फिर से पौधे लगाने का अभियान शुरू हो रहा है। प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाने के महाअभियान में आगरा को 51 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है, लेकिन पिछले साल जो 45 लाख पौधे लगाए गए, उनमें से कितने बचे इसका कोई ब्योरा विभागों के पास नहीं है।

विज्ञापन


आगरा को मिले लक्ष्य में से 14.61 लाख पौधे वन विभाग लगाएगा, जबकि 36.47 लाख पौधे अन्य विभागों को लगाने हैं। ग्राम्य विकास विभाग, पंचायतीराज, नगर विकास, स्वास्थ्य, रेलवे, कृषि, उद्यान, उच्च शिक्षा समेत 26 विभागों को पौधे लगाने की जिम्मेदारी दी गई है। 
विज्ञापन


पौधे लगाने की शुरुआत जुलाई में बारिश के साथ की जाएगी। वन विभाग की 23 नर्सरियों में इसके लिए 50.37 लाख पौधे तैयार हो रहे हैं, जबकि उद्यान विभाग ने 13,500 पौध तैयार की है। वन विभाग का कहना है कि पौधों की देखरेख के लिए एनजीओ और निजी सहभागिता पर जोर दिया जाएगा। सामाजिक संगठनों को भी इससे जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कागजों की जगह जमीन पर लगें पौधे

टीटीजेड अथॉरिटी के सदस्य उमेश शर्मा ने कहा कि जब तक पौधों को ट्री गार्ड से या सुरक्षित चारदीवारी के अंदर नहीं लगाया जाएगा, तब तक पौधरोपण की यही स्थिति रहेगी। कागजों की जगह जमीन पर पौधे लगें और सुरक्षित रहें। इसका प्रयास हो। इसके लिए निजी भागेदारी और जिम्मेदारी तय की जाए तो अच्छे परिणाम मिलेंगे। 

पौधरोपण के हवा-हवाई आंकड़े

उद्यान विशेषज्ञ चंद्रशेखर शर्मा ने कहा कि जितना लक्ष्य विभागों को दिया है, क्या उतने पौधे लगाने की जगह है। यह हवा-हवाई आंकड़े हैं, जो पूरे नहीं होने हैं। गड्ढे खोदकर कागजों पर पौधे लगा देते हैं। भले ही 10 हजार पौधे लगाएं, पर ट्री गार्ड के साथ और जिम्मेदारी तय करते हुए लगाए जाएं, तभी हरियाली बढ़ेगी। 

हमारे लगाए 70 फीसदी पौधे जीवित

डीएफओ अखिलेश पांडेय ने कहा कि वन विभाग ने जो पौधे लगाए थे, उनमें से 70 फीसदी जीवित हैं, लेकिन अन्य विभागों ने जो लगाए हैं, उनके बारे में कहना मुश्किल है। उन पौधों की देखरेख के लिए विभागों को अपना 0.5 फीसदी बजट खर्च करना होता है। बीते साल जो पौधे सूख गए, उनकी जगह हम बदलकर नए लगाएंगे और हर ग्राम पंचायत में अमृत महोत्सव उद्यान तैयार करेंगे। पौधों की देखभाल के लिए सामाजिक संगठनों और एनजीओ को जोड़ेंगे। 

इन विभागों पर बड़ी जिम्मेदारी

विभाग                   -   पौधरोपण
ग्राम्य विकास विभाग -   19,10,160
वन विभाग   - 14,61,814
कृषि विभाग    - 3,66,000
नगर विकास  -  2,59,840
उद्यान विभाग -   2,39,480
राजस्व  -  2,16,820
पर्यावरण   - 1,84,686
इसके अलावा अन्य को भी लक्ष्य मिला है।

पौधरोपण के आंकड़े

20 लाख पौधे 2018 में लगाने के दावे
28 लाख पौधे 2019 में लगाने के दावे
38 लाख पौधे 2020 में लगाने के दावे
45 लाख पौधे 2021 में लगाने के दावे
51 लाख पौधे 2020 में लगाए जाएंगे

हरियाली का हाल

वाटरवर्क्स-हाथीघाट के बीच
पौधे रोपे - 35 हजार
पौधे बचे - 00 

आगरा कॉलेज
पौधे रोपे - एक हजार
पौधे बचे - 00

ककरैठा, महर्षिपुरम
पौधे रोपे - ढाई हजार
पौधे बचे - 14 सूखी टहनियां
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed